फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसीनो प्रकरण: 32 आरोपी चिह्नित, सात ने मांगी जमानत, चार वर्ष से चल रही थी गैंबलिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 01:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Casino in Meerut: मेरठ के आलीशान होटल में चार वर्ष से कैसीनो चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं थी। सोमवार को छापेमारी हुई तो शहर भर में हड़कंप मच गया। वहीं होटल मालिक नवीन अरोड़ा पर पुलिस की कारवाई होने के विरोध में व्यापारियों का कलेक्ट्रेट में हंगामा किया।
विज्ञापन
1 of 9
कैसीनो में छापा - फोटो : अमर उजाला
 होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 32 लोगों को चिन्हित किया है। फरार सात आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। शहर के अन्य बड़े होटल भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन

सांझेदारी में चल रहा होटल, इन पर हुई कार्रवाई

2 of 9
नवीन अरोड़ा (घेरे में) पेशी के दौरान मुंह छिपाता रहा। - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड पर होटल में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। आरोप है कि होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कैसीनो संचालित किया जा रहा था।

सोमवार रात पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था। जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपये के काइन व एक लाख की नगदी बरामद

3 of 9
कोर्ट में पेशी पर लाया गया नवीन अरोड़ा (लाल घेरे में) और अन्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन, करीब एक लाख की नगदी और ताश की 32 गड्डी बरामद की थीं। 15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत मिल गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस

4 of 9
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
होटल में छापे के बाद पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली थी। पुलिस ने साईंपुरम स्थित गुच्ची स्टोर के मालिक हैप्पी भाटिया, अनुज टायर वाले टीपी नगर, अनिल छाबड़ा, निखिल ग्रोवर, प्रतीक कंसल, रूपेश कुमार बिश्नोई समेत 32 को चिन्हित किया गया है। 
विज्ञापन

नवीन अरोड़ा पर कार्रवाई की राजनीतिक गलियारों में चर्चा 

5 of 9
होटील में पकड़े गए युवकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
होटल हारमनी इन पर कार्रवाई के मामले की राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है। भाजपा की आपसी गुटबाजी इस कार्रवाई का कारण बताई जा रही है। पार्टी का एक गुट जहां इस कार्रवाई से सकते में है तो दूसरा गुट कार्रवाई को लेकर खुश है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते किसी ने कैसीनो की मुखबिरी लखनऊ स्तर तक कर यह कार्रवाई करा दी है। भाजपाईयों में कई नामों को लेकर चर्चा है, लेकिन कोई खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

चार साल से चल रहा था कैसीनो

6 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
होटल में पिछले चार सालों से कैसीनो चल रहा था। हर बार दीपावली से दो महीने पहले से शुरू हो जाता था, जो दीपावली पर समाप्त होता था। ग्राहकों को लुभाने के लिए मुंबई और दिल्ली की मॉडल बुलाई जाती थीं। 

विज्ञापन

बाउंड्री रोड स्थित होटल से गाड़ी में लदकर गया कैसीनो का सामान 

7 of 9
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई बड़े होटलों में कैसीनो संचालित किए जा रहे थे। बाउंड्री रोड, आबू लेन और कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आईं थीं।  बताया जा रहा है कि बाउंड्री रोड स्थित होटल से कैसीनो का सामान गाड़ी में लादकर किसी दूसरी जगह पहुंचा दिया गया है। 

नवीन पर कार्रवाई का विरोध

8 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा पर पुलिस की कारवाई होने के विरोध में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। आरोप लगाया कि दीपावली के पर्व के समय मेरठ में व्यापरियों के उत्पीड़न हो रहे हैं। इस दाैरान जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा  के साथ अन्य व्यापारी माैजूद रहे। 
विज्ञापन

ये तो खेल है, ऐसा होता रहता है

9 of 9
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में पेश होने से पहले का नवीन अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समर्थकों से घिरे हुए हैं। इस दौरान कोई समर्थक उनके कुछ कहता है। तो वह कह रहे हैं कि ये तो खेल है, ऐसा होता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें