मेरठ में कैसीनो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे। जैसे ही टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कैसीनो चला रही थीं।