बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में से खींचकर चालक-परिचालक को पीटा। पुलिस के हाथ से खींचकर फिर पीटा गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित बजरंग दल, गोरक्षा आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे कैंटर से प्रतिबंधित पशु का मांस व खाल बरामद होने पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद निवासी चालक बिलाल व असोम निवासी परिचालक असलम अली से मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बचाया और कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
2 of 6
ट्रक रोककर हाईवे पर हंगामा करते हिंदू संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जटौली ओवरब्रिज पर सोमवार रात एक कैंटर का पीछा कर कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कैंटर की तलाशी ली तो उसमें आगे की साइड में भैंस बंधी थी, जबकि पीछे पन्नी से कवर कर मांस, खाल व खुर रखे थे। प्रतिबंधित पशु का मांस बताकर कार्यकर्ताओं ने चालक बिलाल व परिचालक असलम को बुरी तरह पीटा। कैंटर में तोड़फोड़ कर दी, साथ ही चालक-परिचालक से मारपीट की।
विज्ञापन
3 of 6
हंगामा करते हिंदू संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन कार्यकर्ता उग्र होते गए और गाड़ी में आग लगाने लगे। मामला बढ़ते देख परतापुर व पल्लवपुरम पुलिस को भी बुला लिया गया। कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही चालक-परिचालक से मारपीट करते रहे और गाड़ी में तोड़फोड़ करते रहे। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बचाया और जीप में बैठाकर पल्लवपुरम थाने भेजा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने दोनों को जीप से उतारने का प्रयास किया। जीप के जाने पर अपनी गाड़ियों से जीप का पीछा किया। हालांकि, पुलिस दोनों को सकुशल पल्लवपुरम थाने ले आई। फिलहाल, दोनों के उपचार की व्यवस्था कराने में पुलिस जुट गई है।
4 of 6
हाईवे पर खड़े ट्रक पर चढ़ा हिंदू संगठन का कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पीटते रहे चालक-परिचालक, बेबस नजर आई पुलिस
बजरंग दल के कार्यकर्ता परतापुर से ही कैंटर के पीछे लग गए थे। रास्ते में कई जगह कैंटर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जटौली ओवर ब्रिज पर रोक लिया। चालक-परिचालक से मारपीट, तोड़फोड़ व हंगामा डेढ़ घंटे तक चला। पुलिस बस तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रक को थाने में खिंचवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
चालक बिलाल ने बताया कि कंपनी मालिक ने कहा था कि कैंटर में लोशन है और उन्हें लोशन का ही बिल दिया गया। कैंटर में क्या है, इसकी जानकारी नहीं थी। परंतु, बिलाल के बार बार नाम बदलकर बताए जाने पर शक जाहिर हो रहा है, जिस पर पुलिस उसके साथ परिचालक को भी थाने ले गई।
थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
तीन किमी लंबा लगा जाम, सहमे वाहन चालक
मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान डरे सहमे वाहन चालक अपने वाहनों को रोक कर हाईवे पर ही खड़े हो गए। इस कारण लगभग तीन किमी लंबा जाम लग गया।