फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित

Fri, 11 Nov 2022 03:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
हाजी याकूब पर शिकंजा। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गुरुवार देर रात गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज हो गया है। पुलिस याकूब की अवैध संपत्ति चिह्नित करने में जुटी है। इसे जब्त किया जाएगा। 

पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गुरुवार को डीएम की संस्तुति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में याकूब के फैक्टरी मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब व फैजान भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क - फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब की मीट फैक्टरी, दो मकान और छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन समेत कई विभागों के छापे के बाद से ही शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को डीएम की अनुमति के बाद याकूब, उनकी पत्नी संजीदा और दोनों बेटों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ तो जब्तीकरण के लिए संपत्ति तलाशनी शुरू कर दी गई। पुलिस का दावा है कि याकूब के दो मकान, एक मीट फैक्टरी चिह्नित कर ली गई है। दो लग्जरी कारों का पता लगाया जा रहा है। 

4 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है। याकूब ने लोकसभा चुनाव में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। पुलिस ने इसका पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा है। 
विज्ञापन

5 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, याकूब कुरैशी का विदेश तक कारोबार फैला हुआ है। अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में याकूब और उनके दोनों बेटे आठ महीने फरार हैं। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के प्रावधान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना है कि याकूब और उनके परिवार की चल-अचल संपत्ति का कुछ रिकॉर्ड पुलिस के पास पहले से मौजूद है। पुलिस फोर्स को लेकर जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। 
विज्ञापन

7 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क - फोटो : अमर उजाला
एक-एक लाख का हो सकता इनाम 
याकूब और उनके बेटे इमरान, फिरोज पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम किया हुआ है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद उन पर एक-एक लाख का इनाम एडीजी मेरठ जोन कर सकते है। बताया गया है कि एडीजी कार्यालय से याकूब की इनाम बढ़ाने की फाइल मांगी गई है। 

8 of 9
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
विदेश न भाग जाएं, निगरानी बढ़ाई 
याकूब अपने परिवार के साथ विदेश भाग सकते हैं, इसको देखते पुलिस ने उनका लुकआउट जारी कराया था। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने निगरानी भी बढ़ा दी है। याकूब को कौन संरक्षण दे रहा है, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटाई है। पुलिस का दावा कि याकूब के रिश्तेदारों को नोटिस दिया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन

9 of 9
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
कार्टूनिस्ट प्रकरण में भी शिकंजा 
करीब 16 साल पहले याकूब कुरैशी के खिलाफ देहलीगेट थाने में दर्ज मुकदमे में भी चार्जशीट पुलिस ने दोबारा से तैयार कर ली है। याकूब पर आरोप है कि उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वालों को 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस पर कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले की केस डायरी गायब हो गई थी। शासन ने रिपोर्ट तलब की, तब दोबारा से चार्जशीट तैयार की गई है। इस मामले में भी याकूब पर बड़ी कार्रवाई करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें