वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर ज्ञान दीक्षित को सम्मानित करते एसपी देहात व सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रविवार को चैंबर कॉमर्स रोडवेज में छायाकारों का सम्मान समारोह हुआ। मेरठ कैमरा क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात राजेश कुमार ने किया। भोपाल से आईं भावना जायसवाल को आईपीएस ग्रोवर स्मृति सम्मान से नवाजा गया। देहरादून से आए अविनाश चंद्र जोशी को मनमोहन नौटियाल स्मृति सम्मान दिया गया। गगन मेहता को सतीश पुरी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
आनंद चौहान, कपिल गौतम, आनंद प्रकाश सैनी, जितेंद्र, कपिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। सात्विक खत्री, शगुन मिश्रा, मानवी शर्मा, एमी शर्मा व निकिता को यूथ आइकॉन सम्मान से नवाजा गया। मेरठ कैमरा क्लब की ओर से सुबह कुष्ठाश्रम में राशन व खाद्य सामग्री बांटी गई। आयोजन अध्यक्ष सीएमओ डॉ. राजकुमार रहे। आयोजन में वरिष्ठ छायाकार ज्ञानदीक्षित, अरहंत जैन, भारत यादव, मसूद अली, देवेश मिश्रा, अमित पुरी, कुकिन, अजय, विनय, नवनीत, पुनीत ने सहयोग दिया। संचालन विश्व मोहन नौटियाल ने किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/