फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कारोबारी का कत्ल: इस कारण हुआ अबरार का मर्डर!... भतीजे ने बताई पूरी कहानी; क्यों और कैसे बढ़ी रंजिश?

Sun, 27 Jul 2025 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना इलाके की राधना वाली गली में शनिवार को बाइक से घर जा रहे कपड़ा कारोबारी अबरार (45) की मीट कारोबारी उजैर (20) ने पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी। भागते समय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 12
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट के कपड़ा कारोबारी अबरार की हत्या के मामले में मुखबिरी के अलावा एक मकान के सौदे के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ने की बात भी सामने आई है। अबरार का भतीजा सलमान शनिवार रात लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा। सलमान ने बताया कि उनकी आरोपियों से 2020 से रंजिश चल रही है। संपत्ति विवाद में पहले समझौता भी हो गया था। आरोपियों ने किसी प्रकार का विवाद नहीं करने की बात कही थी, लेकिन पिछले एक साल से दूसरा पक्ष फिर से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

2 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलमान ने पुलिस को बताया कि राधना वाली गली में सलीम अपने परिवार के साथ रहता है। उनके चाचा अबरार ने सलीम से पचास लाख रुपये में एक मकान का सौदा किया था। इसका बयाना बीस लाख रुपये सलीम को दे दिया था, लेकिन अभी तक बैनामा नहीं कराया गया था। 
विज्ञापन

3 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सीसीटीवी और रिकार्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। इसके बावजूद सलीम ने यह मकान फुरकान और मुकीम को बेच दिया। उनके नाम बैनामा भी कर दिया। अबरार ने इसका विरोध किया था। 

4 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान से मारने की धमकी दे रहा था दूसरा पक्ष
इसके बाद से फुरकान, मुकीम और उजैर पक्ष के लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिवार का खात्मा करने की बात भी काफी दिन से कर रहे थे। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

5 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस बिंदु पर भी विस्तार से जांच चल रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

6 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिस्ट्रीशीटर है मोबिन
सलीम ने बताया कि मोबिन हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में लिसाड़ी गेट समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

7 of 12
मृतक कपड़ा कारोबारी अबरार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लिसाड़ी गेट में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर एलानिया हत्या
यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना इलाके की राधना वाली गली में शनिवार को बाइक से घर जा रहे कपड़ा कारोबारी अबरार (45) की मीट कारोबारी उजैर (20) ने पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी। भागते समय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बृहस्पतिवार को ही अबरार को जान से मारने की धमकी दी थी।
 
8 of 12
आरोपी युवक उजैर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पशुओं के अवैध कटान की मुखबिरी की बात भी आई सामने
वारदात के बाद अन्य आरोपी फुरकान, मुकीम, मोबिन और इमरान फरार हो गए। इस वारदात में पशुओं के अवैध कटान की मुखबिरी और संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। देर रात उजैर को तमंचा बरामदगी के लिए पुलिस खुशहाल नगर में पानी की टंकी के पास लेकर पहुंची, आरोपी ने छिपाया हुआ
तमंचा उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

9 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अबरार की सोफिया टेक्सटाइल्स के नाम से कपड़े की दुकान
मृतक के परिजनों ने बताया कि अबरार की घर से करीब एक किलोमीटर दूर सोफिया टेक्सटाइल्स के नाम से कपड़े की दुकान है। शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह दुकान से बाइक पर खाना खाने घर जा रहे थे। करीब सौ मीटर दूर पहुंचने पर उजैर, फुरकान, मुकीम, मोबिन और इमरान ने घेर लिया। 

10 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उजैर ने तमंचे से अबरार को गोली मार दी। अबरार बाइक सहित नीचे गिर गए। आरोपी ने भागते समय फिर से गोली चलाई, इस बार गोली नहीं लगी। इसी दौरान आसपास के दुकानदार दौड़े और अबरार को उठाकर पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

11 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि अबरार की दुकान के पास उसके ताऊ और पिता की मीट की दुकान है। 

विज्ञापन

12 of 12
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आए दिन अवैध कटान की शिकायत करता था अबरार'
जांच में सामने आया है कि अबरार पुलिस की मुखबिरी करता था। वह आए दिन अवैध कटान की शिकायत करता था। कई बार आरोपी के पिता और ताऊ को जेल भी जाना पड़ा था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: 'उसे न मारता तो वो मेरे पापा को मार देता...', मेरठ में कपड़ा व्यापारी का एलानिया कत्ल; 'कातिल' का कबूलनामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें