फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'उसे न मारता तो वो मेरे पापा को मार देता...', मेरठ में कपड़ा व्यापारी का एलानिया कत्ल; 'कातिल' का कबूलनामा

Sun, 27 Jul 2025 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। पशुओं के अवैध कटान की मुखबिरी और संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना इलाके की राधना वाली गली में शनिवार को बाइक से घर जा रहे कपड़ा कारोबारी अबरार (45) की मीट कारोबारी उजैर (20) ने पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी। भागते समय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बृहस्पतिवार को ही अबरार को जान से मारने की धमकी दी थी।

वारदात के बाद अन्य आरोपी फुरकान, मुकीम, मोबिन और इमरान फरार हो गए। इस वारदात में पशुओं के अवैध कटान की मुखबिरी और संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। देर रात उजैर को तमंचा बरामदगी के लिए पुलिस खुशहाल नगर में पानी की टंकी के पास लेकर पहुंची, आरोपी ने छिपाया हुआ तमंचा उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर में बाइक से खाना खाने घर जा रहा था अबरार
मृतक के परिजनों ने बताया कि अबरार की घर से करीब एक किलोमीटर दूर सोफिया टेक्सटाइल्स के नाम से कपड़े की दुकान है। शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह दुकान से बाइक पर खाना खाने घर जा रहे थे। करीब सौ मीटर दूर पहुंचने पर उजैर, फुरकान, मुकीम, मोबिन और इमरान ने घेर लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने अबरार को मार दी गोली
उजैर ने तमंचे से अबरार को गोली मार दी। अबरार बाइक सहित नीचे गिर गए। आरोपी ने भागते समय फिर से गोली चलाई, इस बार गोली नहीं लगी। इसी दौरान आसपास के दुकानदार दौड़े और अबरार को उठाकर पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 

4 of 7
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि अबरार की दुकान के पास उसके ताऊ और पिता की मीट की दुकान है। 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक कपड़ा कारोबारी अबरार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की मुखबिरी करता था अबरार
जांच में सामने आया है कि अबरार पुलिस की मुखबिरी करता था। वह आए दिन अवैध कटान की शिकायत करता था। कई बार आरोपी के पिता और ताऊ को जेल भी जाना पड़ा था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी युवक उजैर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी उजैर बोला-हत्या न करता तो पिता को मार देते
अबरार को गोली मारने वाले आरोपी उजैर को लोगों ने दबोचकर जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने पर ले गई। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि अबरार उसके पिता को लगातार हत्या की धमकी दे रहा था। अगर वह अबरार की हत्या नहीं करता तो अबरार उसके पिता की हत्या कर देता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें उनकी खोजबीन में लगी हैं। वहीं, घटना की विवेचना में संपत्ति से जुड़े विवाद के साथ ही अन्य संभावित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इसमें मुखबिरी का भी मामला है। इस वारदात से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें: UP: नाबालिग ने पकड़े पैर..ताऊ ने मुंह, चचेरे भाई ने दबाया गला, सानिया को तड़पाकर मारा; गिड़गिड़ाते रहे मां-बाप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें