मेरठ की जाकिर काॅलोनी में तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। इसके मलबे में पूरा परिवार दब गया। एक ही परिवार के 10 लोगों की माैत हो गई। रविवार को दस शव एकसाथ सुपुर्द ए खाक किए गए तो हर किसी का कलेजा कांप उठा।
माैके पर माैजूद रहे जुनैद, साकिब बताते हैं कि जाकिर कालोनी में जैसे ही हादसा हुआ, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माैके पर बहुत ही दर्दनाक नजारा दिखा। धमाके के साथ पूरी इमारत पल भर में मलबे में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मलबा हटाना शुरू कर दिया।