मेरठ की जाकिर कालोनी में तेज धमाके के साथ जैसे ही मकान भरभराकर गिरा। आसपास रहने वाले लोग सहम गए। कई लोग शोर मचाते हुए भागे कि परिवार के कई लोग दब गए हैं, बचा लो। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि मकान की नींव इतनी कमजोर होगी। लेकिन अचानक पूरा मकान रेत की दीवार की तरह अचानक ढह गया। मौके पर पहुंचे लोग दर्दनाक मंजर की दास्तान बयान करते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद बोले दहल गया दिल
पड़ोसी इमरान ने बताया कि उनका मकान कुछ ही दूरी पर है। तेज धमाके की आवाज से वह दहल गए। धूल का गुबार छंटा तो हजारों टन मलबा आंखों के सामने था। परिवार के लोगों के दबे होने की बात पता चलते ही उन्होंने शोर मचाते हुए लोगों को मलबा हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
3 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा लगा जैसे बम फटा हो
आबिद का घर भी हादसा स्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही है। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज के साथ धूल उड़ती दिखाई दी। ऐसा लगा कि कोई बम फट गया। कुछ ही देर में लोगों का शोर सुनाई दिया। वह भी घर से बाहर निकलकर बचाव कार्य में जुट गए।
4 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनते ही मौके की तरफ दौड़ पड़े
पार्षद इकराम ने बताया कि अचानक धमाका हुआ और इलाके में धूल फैल गई। मौके पर पहुंचे तो पता चला नीचे कई लोग और मवेशी दबे हैं, बच्चे भी हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी और बचाव कार्य में लग गए।
विज्ञापन
5 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
साजिद ने मलबे से निकाला हाथ, सायमा चिल्लाई मुझे पानी पिला दो
स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तभी मलबे के बीच से साजिद का हाथ दिखाई दिया। लोगों ने तेजी से मलबा हटाया और उसे बाहर निकाला। साजिद गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
6 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। इसके कुछ देर बाद मलबे के नीचे से सायमा की आवाज आई। वह चिल्लाकर बोली कि मुझे बचा लो, प्यास लगी है पानी पिला दो। इसके बाद लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साजिद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सायमा की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं मृतक
1. नफो उर्फ नफीसा (65) पत्नी अलाउद्दीन
2. साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन
3. साइमा (35) पत्नी साजिद
4. सानिया (15) पुत्री साजिद
5. शाकिब (12) पुत्र साजिद
6. रिया (10) पुत्री साजिद
7. फरहाना (27) पत्नी नदीम
8. अलीशा (25) पत्नी नईम
9. हिमसा (6 माह) पुत्री नईम
10. सैफियान (7) पुत्र पप्पू
8 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं घायल
1. समरीन (4) पुत्री सरफराज
2. आलिया (8) पुत्री आबिद
3. साकिब (20) पुत्र अलाउद्दीन
4. नदीम (26) पुत्र अलाउद्दीन
5. नईम (22) पुत्र अलाउद्दीन
9 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी में नफीसा उर्फ नफ्फो (65) पत्नी अलाउद्दीन बेटे साजिद, नईम, नदीम और शाकिर के परिवारों के साथ करीब 50 वर्ष पुराने तीन मंजिला मकान में रह रही थीं। भूतल पर मवेशियों की डेयरी संचालित थी।
10 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम और द्वितीय तल पर नफ्फो और उनके चार बेटों के परिवार रह रहे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
11 of 12
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाना शुरू किया। एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए।
बारिश और तंग गलियों के चलते बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। देर रात तक छह शव निकाल लिए गए थे। रविवार तड़के सातवां शव फरजाना का निकाला गया।