फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की दौड़ में कई हुए धड़ाम, मिले नशीली दवाओं के रैपर, देखें तस्वीरें

Sun, 14 Oct 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सेना भर्ती मेले में शनिवार को मेरठ के युवकों ने जमकर दौड़ लगाई। लगभग सवा छह हजार युवक भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन सिर्फ 313 युवा ही दौड़ की बाधा को पार कर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर सके। 

 
विज्ञापन

मेरठ के युवकों की हुई थी भर्ती प्रक्रिया

2 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रिमाउंट डिपो के मैदान में सेना भर्ती मेले के आठवें दिन मेरठ जिले की सरधना तहसील एवं मेरठ तहसील के युवक पहुंचे। भर्ती अधिकारी कर्नल कुलदीप की देखरेख में शुक्रवार की रात से मेरठ के युवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

9,848 युवकों ने कराया था पंजीकरण

3 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दोनों तहसीलों के 9848 युवकों ने सेना भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 6364 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। मेरठ के युवकों ने जमकर दौड़ लगाई, लेकिन निर्धारित समय सीमा में सिर्फ 313 युवक ही अपनी दौड़ पूरी कर सके और अगले राउंड में प्रवेश किया, जबकि 6051 युवकों को दौड़ के बाद ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 

 

किसी का सिर फूटा, तो किसी का पैर टूटा

4 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भर्ती प्रक्रिया में हुई दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों ने दौड़ने में पूूूरा जोर लगा दिया। प्रत्येक ने दौड़ की बाधा को पार करने का पुरजोर प्रयास किया। इस दौरान कई युवक दौड़ते समय गिर पड़े। बताया जा रहा है कि एक के सिर में चोट लगी, जबकि कई युवकों के गिरने से पैरों में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मिले नशीली दवाओं के रैपर

5 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मैदान के आसपास सेना के जवानों को कुछ नशीली दवाओं के रैपर मिले। जिसके बारे में कई युवाओं से पूछताछ की गई। हालांकि बाद में रैपर पुलिस को सौंप दिए गए।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें