फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में खूब चढ़ा गरबा का रंग, महिलाओं ने डांडिया उत्सव का लिया लुत्फ, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 14 Oct 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नवरात्र पर्व का रंग लोगों पर खूब चढ़ रहा है। व्रत, पूजन के साथ ही गरबा उत्सव प्रारंभ हो गए हैं। शहर के महिला समूहों में डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को एपिक समूह की सदस्याओं ने गरबा खेला।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस उत्सव का आयोजन कैंट स्थित वोल्गा रेस्टोरेंट में हुआ। सदस्याएं परंपरागत परिधान में सजकर आईं। सभी ने मिलकर पार्क में गरबा किया। तंबोला खेला और इनाम जीते। इस अवसर पर निधि जैन, मीनू मुटरेजा, शिल्पी, शालिनी खन्ना, रितु चुग, वंदना, रचना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
गार्गी गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने डांडिया फेस्ट में भाग लिया। शनिवार को स्कूल में डांडिया उत्सव मनाया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डीके गर्ग व प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना ने किया। 

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
प्राइमरी विंग व मिडिल विंग की छात्राओं ने हैंडमेड ज्वैलरी पहनी। परंपरागत परिधान में गरबा खेला। रीना शर्मा स्टाफ सहित ने सहयोग दिया। वहीं गार्गी किड्ज शास्त्रीनगर में भी डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के साथ माताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्रुप के डायरेक्टर विनीत गर्ग व कोआर्डिनेटर निकिता सरोहा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
योगांजलि योग संस्था ने  भी डांडिया उत्सव मनाया। योगांजलि योग संस्था का कार्यक्रम जवाहर क्वाटर्स स्थित शिव मंदिर में हुआ। शुभारंभ डॉ. मीना भाटिया, उमा सिंघल व रेनू ने किया। सदस्याओं ने लहंगा व गहनों में सजकर गरबा खेला। गीतों पर डांडिया का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
डांडिया क्वीन, रंगोली व डांडिया रास योगांजलि जोड़ी को पुरस्कृत किया गया। मनोज गोयल, तृप्ता, रजनी, सत्या, प्रेमाजी, राखी, एकता, पूजा, पिंकी, रंजना, ज्योति, तान्या, गुरजीत, दिव्या, रितु व संगीता ने सहयोग दिया। संचालन ममता श्रीवास्तव ने किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें