मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के दोषसिद्ध होने के बाद मेरठ जेल में बंद पति की हत्या की आरोपी चार पत्नियों में भी खौफ है। आरोपी महिलाएं पूजा-पाठ में जुटीं हैं। आरोपी महिलाओं की कांउसलिंग कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Meerut Blue Drum saurabh
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के दोषसिद्ध होने के बाद मेरठ जिला जेल में बंद उन चार अन्य महिलाओं की भी चिंता बढ़ गई है, जिन पर अपने पतियों की हत्या के आरोप हैं। मुस्कान समेत पति की हत्या से जुड़े अलग-अलग मामलों में निरुद्ध पांचों महिलाओं की निगाह अब अपने मुकदमों के अगले पड़ाव पर है। जेल प्रशासन की ओर से इनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।
मुस्कान और साहिल को 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जानी है। इसी फैसले पर जेल में बंद अन्य महिलाओं की भी नजर है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन उनकी गतिविधियों और मानसिक स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
2 of 15
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक के बाद एक सामने आए पति की हत्या के मामले
ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के बाद जिले में ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें महिलाओं पर प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के आरोप लगे। बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर गांव की रविता पर आरोप है कि उसने 13 अप्रैल की रात प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
3 of 15
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया गया और सांप के काटने की कहानी बताई गई। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार किया था।
4 of 15
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 जुलाई को हस्तिनापुर निवासी स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या के मामले में उसकी पत्नी दामिनी और प्रेमी तुषार को आरोपी बनाया गया। पुलिस इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
5 of 15
साहिल और मुस्कान को डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, 23 जून को जानी खुर्द निवासी सुभाष की हत्या के मामले में उसकी पत्नी कविता और बेटी सोनम पर प्रेमियों के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप है। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं।
विज्ञापन
6 of 15
हत्यारा साहिल और मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ निवासी राहुल की एक नवंबर 2025 को हत्या हुई थी। उसकी पत्नी अंजली पर प्रेमी अजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक अजय ने राहुल को गोली मारी थी।
विज्ञापन
7 of 15
सौरभ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में उनकी पत्नी कोमल पर प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर वारदात कराने का आरोप लगाया गया था।
8 of 15
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान के दोषसिद्ध होने के बाद पूजा-पाठ में जुटीं महिलाएं
मुस्कान के दोषसिद्ध होने की खबर जेल पहुंचने के बाद पति की हत्या के मामलों में बंद अन्य महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। शुक्रवार को मुस्कान ने भी जेल में सामान्य दिनचर्या के तहत पूजा-पाठ किया और खाना खाया।
9 of 15
सौरभ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अदालत की कार्रवाई और 14 अक्तूबर को होने वाली सजा को लेकर मुस्कान की काउंसलिंग कराई जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि पति की हत्या के मामलों में बंद सभी महिलाओं की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
10 of 15
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
पांचों के मुकदमे अलग, चिंता एक जैसी
मेरठ जिला जेल में इस समय मुस्कान समेत पति की हत्या के मामलों से जुड़ी पांच महिलाएं निरुद्ध हैं। इनके मुकदमों की स्थिति अलग-अलग है। किसी मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है, तो किसी को अगली सुनवाई या फैसले का इंतजार है।
11 of 15
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान के मामले में दोषसिद्धि के बाद जेल में बंद इन महिलाओं के बीच अपने-अपने मुकदमों और संभावित नतीजों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। पांचों महिलाओं के मामले अलग हैं, लेकिन अपने मुकदमों के भविष्य को लेकर चिंता एक जैसी है। पति की हत्या की आरोपी सभी महिलाओं की काउंसलिंग कराई जा रही है।
12 of 15
साहिल शुक्ला और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तौगी ने अपने प्रेमी रंजन वाली गली निवासी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने सौरभ का सिर और कलाइयां काटकर नीले ड्रम में सीमेंट से चिन दिया था। इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए थे।
13 of 15
साहिल शुक्ला और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
17 मार्च को मेरठ लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने नीले ड्रम से सौरभ के शरीर के टुकड़े भी बरामद किए थे। 18 मार्च 2025 को सौरभ के भाई इंद्रानगर निवासी बबलू ने इस संबंध में ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
14 of 15
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने सौरभ से प्रेम विवाह किया था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश था। 19 मार्च को जब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने पहुंची तो आक्रोशित वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बामुश्किल दोनों को बचाया था। इसके बाद से दोनों आरोपी जिला कारागार में हैं।
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हो रही है। 30 सितंबर को भी फैसले वाले दिन आरोपियों ने जेल प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराने की मांग की थी। 24 नवंबर को मुस्कान ने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था।