फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में चुना काम, मृत्युदंड को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

Thu, 15 Oct 2026 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड पाए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को जेल में कैदी नंबर आवंटित किए गए हैं। दोनों ने हाईकोर्ट में सजा को चुनौती देने की बात कही है, हालांकि अभी लिखित अपील दाखिल नहीं की गई है।

विज्ञापन
1 of 4
वरिष्ठ जेल अधीकक्षक, डॉ. वीरेश राज शर्मा जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। केस में मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को जेल में कैदी नंबर आवंटित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, साहिल को कैदी नंबर 395/2026 और मुस्कान को 396/2026 दिया गया है। जेल में दोनों ने अपने लिए काम भी चुना है। साहिल ने खेती और बागवानी का काम चुना है, जबकि मुस्कान सिलाई और कढ़ाई का काम करेगी।



इस बीच, दोनों ने जिला अदालत के मृत्युदंड के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से लिखित अपील दाखिल नहीं की गई है। ऐसे में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: मृत्युदंड के बाद बदलेगी मुस्कान-साहिल की जिंदगी, बैरक-कपड़े-मुलाकात के अलग होंगे नियम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिल ने खेती-बागवानी, मुस्कान ने चुनी सिलाई-कढ़ाई
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा के अनुसार जेल में कैदी नंबर आवंटित होने के साथ दोनों ने अपना काम भी चुन लिया है। साहिल शुक्ला ने खेती और बागवानी का काम चुना है, जबकि मुस्कान रस्तोगी ने सिलाई और कढ़ाई का विकल्प चुना है। 
विज्ञापन

3 of 4
हत्यारा साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
मृत्युदंड के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड सुनाया था। अब दोनों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। हालांकि, अभी तक लिखित अपील दाखिल नहीं की है। दोनों दो से तीन दिन के भीतर निर्णय कर बताएंगे। इसके बाद ही कोई प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में चुना काम, मृत्युदंड को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
विज्ञापन

4 of 4
सौरभ हत्याकांड, नीला ड्रम केस, मेरठ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम केस में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर
सौरभ राजपूत हत्याकांड ने अपनी भयावह परिस्थितियों के कारण व्यापक चर्चा बटोरी थी। जिला अदालत के मृत्युदंड के फैसले के बाद अब मामला आगे की न्यायिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण में है। प्राइवेट होगी या सरकारी होगी ये वे निर्णय करेंगे। लेकिन दोनों हाईकोर्ट जाने की इच्छा जताई है।

फिलहाल, कैदी नंबर, जेल में काम के चयन और फैसले को चुनौती देने की तैयारी से जुड़ी जानकारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा द्वारा दी गई है। अपील दाखिल होने के बाद मामले की अगली कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें