फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल: किसने लगाई धार्मिक स्थल में आग, वायरल वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 07 Mar 2019 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ बवाल
मछेरान और भूसा मंडी में बवाल के दौरान धार्मिक स्थल में आगजनी करने वाला कोई नूर नाम का शख्स बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हुई है, जिसमें दिख रहा शख्स ही इस आगजनी का सूत्रधार बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ बवाल
मछेरान में आगजनी की घटना के बाद तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। यहां रहने वाली भीड़ जहां पुलिस को दोषी बता रही थी। वहीं पुलिस के साथ वायरलेस और असलाह लूट की घटना कुछ और ही बयान कर रही थी। अभी पुलिस की जांच भी शुरू नहीं हो पाई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ बवाल
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस वीडियो में कुछ युवक इस आगजनी का दोषी किसी नूर नाम के शख्स को बता रहे थे। वीडियो में यहां तक कहा गया है कि अगर आगजनी न होती तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती। 

 

4 of 5
मेरठ बवाल
पुलिस के हाथ भी इस वीडियो का लगना बताया जा रहा है, जिसके बाद नूर नाम के शख्स की तलाश शुरू की गई है। आखिर कौन है नूर, जिसने शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने का काम किया? पुलिस की तफ्तीश शुरू होने से पहले इस तरह की वीडियो का वायरल होना कई सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
यह रहा घटनाक्रम
शाम 3:55 बजे कैंट बोर्ड टीम और पुलिस भूसा मंडी पहुंची।

4:00 बजे इकराम का मकान ध्वस्त किया। 
4:10 बजे दो महिलाओं ने विरोध किया। 
4:15 बजे सिपाही सतेंद्र का वायरलेस सेट, मोबाइल और असलहा छीना। 
4:45 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वायरलेस सेट व असलहा बरामद। 
4:55 बजे 20-35 युवक भूसा मंडी में पहुंचे।
5:00 बजे धार्मिक स्थल और झुग्गी झोपड़ी में आग लगी।
5:10 बजे दिल्ली रोड पर वाहनों में तोड़फोड़, लूटपाट। 
5:35 बजे फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। 
5:55 बजे एसपी सिटी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे।
6:15 बजे डीएम और एसएसपी पहुंचे।
6:30 बजे डीएम-एसएसपी ने मुआयना किया।
7:00 बजे दोनों अधिकारी लोगों से मिले।
7:30 बजे आग पर काबू पाना शुरू किया। 
8:00 बजे आरएएफ की बटालियन व आरआरएएफ पहुंची।
8:45 बजे  एनडीआरएफ पहुंची।
9:00 बजे आग में जली झुग्गी झोपड़ी में चला सर्च ऑपरेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें