फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा मंडी बवाल की जड़ बनी दो औरतों की 'जुबान', ...कह डाला कुछ ऐसा जल उठा पूरा मछेरान 

Thu, 07 Mar 2019 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ बवाल
मेरठ के सदर थानाक्षेत्र में आने वाले भूसा मंडी में जैसे ही पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने टीम का जमकर विरोध कर दिया। इसके बाद मिनट दर मिनट पूरा मछेरान जल उठा: -
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ बवाल
बुधवार मध्याह्न 3:55 बजे का समय। कैंट बोर्ड की टीम सदर पुलिस के साथ मछेरान क्षेत्र में पहुंची। टीम को देखते ही पूरे क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि कैंट बोर्ड आज पूरे मछेरान को साफ करने वाला है। इसके बाद जो हुआ कोई कुछ समझ नहीं पाया। लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। कैंट बोर्ड सुपरवाइजर राजकुमार से मारपीट की गई और थोड़ी देर में वहां बवाल मच गया। 
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ बवाल
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अभियंता अनुज सिंह ने मौके पर बताया कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही थीं। छह बंगलों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस क्षेत्र का नाम भी अब मछेरान और भूसा मंडी के नाम से जाना जाता है। कई बार कैंट बोर्ड अधिकारियों ने यहां कार्रवाई करने का प्लान बनाया। लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

4 of 9
मेरठ बवाल
महिलाएं बोली, चूड़ियां पहन लो...  
बवाल के पीछे दो महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई। अतिक्रमण के दौरान कैंट बोर्ड की टीम जहां मछेरान में मकान को तोड़ रही थी। वहीं पर्दानशीं दो महिलाओं ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस दोनों महिलाओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ बवाल
पुलिस से बदसलूकी करने वाली दोनों महिलाओं को पुलिस थाने ले जा रही थी लेकिन वे पुलिस से छूटकर भाग गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपने परिवार के पुरुषों को ताना मारा कि चूड़ियां पहन लो..। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ बवाल
लोगों ने कैंट बोर्ड और पुलिस की टीम को उल्टे पांव दौड़ा लिया। एक इशारे पर बलवाइयों की भीड़ दिल्ली रोड पर इकट्ठा हो गई। यहां मौजूद भीड़ ने राहगीरों की गाड़ियों को रोककर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। रोडवेज की बसों पर भी पथराव किया गया। यात्रियों के साथ लूटपाट की गई। 
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ बवाल
उधर भूसामंडी में फैली आग धार्मिक स्थल तक जा पहुंची। धार्मिक स्थान में आग की अफवाह फैलते ही लोगों को गुस्सा और ज्यादा भड़क गया। वहीं, कुछ नकाबपोश युवकों ने लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। तकरीबन छह थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। 

8 of 9
मेरठ बवाल
देखते ही देखते पूरा मछेरान आग की चपेट में आ गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुर्जग लोगों से शांत हो जाने की अपील कर रहे थे लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा था। 
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार आसामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए पुलिस ने बवालियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। एसएसपी नितिन तिवारी और डीएम अनिल ढींगरा ने मौके पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से बात की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें