फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद भूसा मंडी और मछेरान में आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात

Fri, 08 Mar 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ बवाल
मेरठ में भूसा मंडी और मछेरान में बवाल के बाद गुस्से व आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात हैं। हालांकि गुरुवार को बेसहारा लोग मदद की आस लगाए शासन-प्रशासन की राह ताकते रहे। दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। डीएम और एसएसपी ने भूसा मंडी और मछेरान का जायजा लिया। आग से प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार थानाक्षेत्र के भूसा मंडी में अवैध निर्माण को तोड़ने के विरोध में बुधवार को बवाल हो गया था। इस दौरान करीब 200 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गई थीं। आग की चपेट में एक धार्मिक स्थल भी आ गया था। शरारती तत्वों ने दिल्ली रोड पर वाहनों में तोड़फोड़ और लूटपाट की।

 
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ बवाल
महताब तिराहा से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अराजकता का माहौल रहा। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद काबू पाया था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए महानगर के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स को बुधवार देर रात बुलाकर भूसा मंडी, मछेरान और महताब तिराहे के आसपास तैनात किया गया।

4 of 10
मेरठ बवाल
गुरुवार सुबह होते ही चारों तरफ पुलिस फोर्स लगा था। लोग उठे तो उनके घरों के बाहर पुलिस, आरएएफ और पीएसी बल तैनात था। भारी पुलिस बल को देखते हुए कोई हंगामा नहीं हुआ। सुबह करीब आठ बजे डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी भूसा मंडी पहुंचे। पीड़ित लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन साथ ही कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 10
मेरठ बवाल
7 सीओ, 22 थानेदार तैनात 
भूसा मंडी में आठ थानेदार महानगर के तो 14 थानेदार दूसरे जिलों के तैनात किए गए हैं। एसपी क्राइम बुलंदशहर शिवराम यादव को दिन की तो  सीओ बुढ़ाना को रात की जिम्मेदारी दी गई। आरएएफ की दो प्लाटून कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल लगाया है। दो शिफ्टों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ बवाल
मदद के लिए आगे आए
भूसा मंडी में लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में खाने का सामान तक नहीं बचा। भूख के मारे परिवार के लोग चिल्ला रहे थे। सुबहे 10 बजे के बाद कई लोगों ने पीड़ित परिवार को भोजन उपलब्ध कराया। कई सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी आगे आए। मानसी संस्था के पदाधिकारियों ने बेघर लोगों को भोजन बांटा।
विज्ञापन

7 of 10
मेरठ बवाल
इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल
बवाल को देखते हुए डीएम के आदेश पर बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। गुरुवार सुबह 10 बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गईं। वहीं, दिल्ली रोड पर स्थिति रोजाना की तरह सामान्य रही। स्कूल-कॉलेज, बाजार और कार्यालय समय से खुले। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के एग्जाम समय से हुए।

8 of 10
मेरठ बवाल
एडीएम सिटी करेंगे मछेरान बवाल की जांच  
मछेरान बवाल की मजिस्ट्रेट जांच एडीएम सिटी महेश चंद्र शर्मा को सौंपी गई है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि इस बवाल में हुई आगजनी और तोड़फोड़ में हुए नुकसान का आंकलन तहसील की टीम करेगी। लेकिन इससे पहले घटना क्यों हुई, इसे लेकर जो पुलिस रिपोर्ट आएगी, वह अहम होगी। 

9 of 10
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मछेरान में अवैध निर्माण हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। जिसमें आगजनी के साथ ही बवालियों ने दिल्ली मार्ग पर आकर वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की। 
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ बवाल
इस बवाल में 100 से ज्यादा कच्चे पक्के निर्माणों में आग लगी और उनमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात कही थी। गुरुवार को उन्होंने घटना की जांच एडीएम सिटी को सौंप दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें