फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: गंगा में डूबे पांच युवक, चीख-पुकार सुन दौड़े किसान, मुश्किल से बचाई तीन जिंदगियां और...

Thu, 05 May 2022 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गंगा में डूबे युवक। - फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर मेरठ और नांगल सोती बिजनौर में बुधवार को पांच युवक गंगा में डूब गए। दोनों जगह तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पीएसी के गोताखोर और स्थानीय ग्रामीण गंगा में डूबे युवकों की तलाश कर रहे हैं। उधर, जानकारी लगने पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

हस्तिनापुर में हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीमकुंड पुल के नीचे हुआ। डूबने वाले वाजिद (25), फुरकान (20) और शाहरुख (23) बिजनौर के गांव बास्टा के रहने वाले थे। वाजिद दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इन्हें गहरे पानी में नहाता देख रोका था, लेकिन ये नहीं माने। जिस जगह ये कूदे, वहां गहराई अधिक थी और पानी का बहाव भी तेज था। बाद में शोर सुनकर पहुंचे किसानों ने वाजिद (25) को सुरक्षित बचा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : amar ujala
नगला सोती बिजनौर में डूबे युवक रियाज (19) और अबुल हसन (20) गांव खुराहेड़ी चंदक क्षेत्र के रहने वाले थे। इनके रिश्तेदार दो सगे भाइयों शाहनवाज (24) और शादाब निवासी लालपुर सोजीमल को स्थानीय मछुआरे शराफत और उसके साथियों ने बचा लिया। ये चारों सोजीमल से गंगा पार घूमने गए थे। लौटते समय गंगा में पानी बढ़ गया और तेज धारा में बहने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार करते समय पानी बढ़ने से फंस गए तेज बहाव में
लालपुर सोजी निवासी दो भाई और उनके दो रिश्तेदार गंगा पार घूमने गए थे। इस दौरान लौटते समय जब से गंगा पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी बढ़ गया। दो को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन, दो डूब गए।

4 of 5
युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर। - फोटो : amar ujala
गांव लालपुर सोजीमल निवासी शाहनवाज, उसका भाई शादाब अपने दो संबंधियों गांव खुराहेड़ी चंदक निवासी रियाज और अबुल हसन सैर सपाटे के लिए निकल गए। गांव लालपुर सोजीमल से करीब एक किलोमीटर के फासले पर गंगा पार कर चारों युवक पलेज क्षेत्र में घूमने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि वापसी के दौरान गंगा पार करते समय अचानक गंगा में पानी बढ़ने से चारों युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगे। संयोग से पास में काम कर रहे मछुआरे शराफत ने अपने साथियों की मदद से शाहनवाज और शादाब को बचा लिया। गंगा में डूबे शाहनवाज के साले रियाज और संबंधी अबुल हसन का देर शाम तक पता नहीं चल सका। 

सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को लापता दोनों युवकों की गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें