अमित हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। अमित की हत्या से पहले उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी को घर बुलाने के लिए मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था। फोन पर अमरदीप को पूरी योजना बता दी थी।
मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर शनिवार 12 अप्रैल को ही अमित की हत्या करने की योजना बना ली थी। फोन पर अमरदीप को पूरी योजना बता दी थी। बस रात होने का इंतजार था। अमित की मां आदेश ने बताया कि शनिवार की रात में रविता ने घर का मुख्य दरवाजा पूरा बंद नहीं किया था। जबकि उसने कई बार बंद करने के लिए बोला तो उसने दरवाजा बंद नहीं किया। रविता अपने कमरे में अमित और बच्चों के साथ कर सोने चली गई। वे भी कमरे में चले गए। वह रात करीब नौ बजे उठी तो उनके कमरे की लाइट बंद थी, पंखा चल रहा था। फिर करीब 11 बजे उठी तो उसका बेटा चारपाई पर बाहर की तरफ बिस्तर पर रजाई ओढ़े लेटा हुआ था।
विज्ञापन
2 of 11
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
अमित की मां आदेश ने कहा कि अब समझ में आ रहा है कि रविता ने दरवाजा प्रेमी अमरदीप के लिए खोल रखा था। बाहर मुख्य दरवाजा जो पूरी तरह बंद नहीं था, वहां पर लाइट भी जली हुई थी। उन्हें क्या पता था कि अब उनका बेटा हमेशा के लिए सुला दिया गया है। बता दें कि हत्या से पूर्व रविता सहारनपुर में शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए गई थी। रविता ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी डाला है।
विज्ञापन
3 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग पिता विजयपाल बिलख पड़े
दिव्यांग पिता विजयपाल ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह अमित के लिए उसका बेटा चाय-पराठा लेकर आया तो वह नहीं उठा। उसके बाद रजाई को उठाकर देखा तो उसमें सांप बैठा दिखाई दिया। बाद में सच सामने आया यकीन नहीं हुआ कि बहू ही बेटे की हत्या कर देगी। यह करते हुए विजयपाल बिलख पड़े।
4 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए सपेरे महमूदपुर निवासी निखिल उर्फ कृष्णनाथ को लिखा पढ़ी कर थाने से छोड़ दिया। निखिल से ही अमरदीप ने एक हजार रुपये में सांप खरीदा था। अमरदीप की निखिल से मुलाकात उसके दोस्त राजकुमार सपेरे ने कराई थी। पुलिस ने राजकुमार से भी पूछताछ कर उसके भी बयान दर्ज किए हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस साध्य एकत्र कर रही है। सपेरे को सरकारी गवाह बनाया गया है, लिखापढ़ी कर उसे छोड़ा है।
विज्ञापन
5 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
6 of 11
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था।
विज्ञापन
7 of 11
आरोपी प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
पुलिस ने सांप बेचने वाले सपेरे को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी।
8 of 11
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।
9 of 11
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पति के साथ किए शाकंभरी के दर्शन
शनिवार 12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। अमरदीप और रविता ने पहले ही योजना बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था।
10 of 11
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
रात में हुआ था अमित और रविता का विवाद
इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।