फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड: जेल में रात भर करवटें बदलती रही रविता... कातिल प्रेमी अमरदीप का ऐसा है हाल

Sat, 19 Apr 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा इलाके में सौरभ राजपूत जैसा एक और हत्याकांड सामने आया है। यहां भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके पास सांप छोड़ दिया ताकि ऐसा लगे कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव के पति अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी रविता रात भर करवटें बदलती रही। जेल प्रशासन उसके प्रेमी अमरदीप पर भी नजर बनाए हुए है। हालांकि इनका खाना पीना सामान्य चल रहा है। 

शहर के सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया था। अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की है। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की, फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

2 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
अमरदीप सामान्य... रविता को है ये दिक्कत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर खुलासा किया था कि पत्नी और प्रेमी ने हत्या की थी। बृहस्पतिवार को दोनों को जिला कारागार में भेजा गया था। दोनों आरोपी जेल में बंद है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रविता को शुरुआत में नींद की दिक्कत आ रही है। अमरदीप सामान्य है। उसकी भी अन्य आरोपियों की जगह सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 9
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

4 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था। 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
पुलिस ने सांप बेचने वाले सपेरे को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी 
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पति के साथ किए शाकंभरी के दर्शन 
शनिवार 12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। अमरदीप और रविता ने पहले ही योजना बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था। 

8 of 9
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
रात में हुआ था अमित और रविता का विवाद
इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड: 'बहू इतनी जालिम निकलेगी, ऐसा सपने में भी न सोचा था', छलका अमित की मां का दर्द


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें