मेरठ के भूसा मंडी में आगजनी और फिर दिल्ली रोड पर अराजकता फैलाने वाले बवालियों के फोटो अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने कई बवालियों की पहचान की गई। पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद गिरफ्तारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने हाथ में लोहे की रॉड और मुंह पर रुमाल बांधे एक व्यक्ति का फोटो प्रकाशित किया। जिसकी पहचान भाजपा कार्यकर्ता शाहिद भारती के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
मेरठ बवाल
इसके अलावा आरिफ, दिलशाद, नसरुद्दीन, शाहिद, चांद, साबिर व अन्य आठ लोगों की फोटो से पहचान हुई है। उसके बाद पुलिस ने तस्दीक करने के बाद मुकदमे में इन लोगों को नामजद किया।
4 of 5
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
शाहिद की गिरफ्तारी की तैयारी
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि शाहिद भारती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गई थी। लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने कई लोगों की पहचान कर ली। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
वहीं, युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली का कहना कि आरोपी शाहिद भारती को पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे। ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। कई भाजपा नेता उसके बचाव में उतरे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें