मेरठ बवाल
पुलिस के मुताबिक भूसा मंडी में झुग्गियां कैंट बोर्ड की जगह पर बनी थी। कैंट बोर्ड तीन साल से इन्हें खाली कराने की फिराक में था। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बुधवार को पुलिस व कैंट बोर्ड ने रहीसु की झुग्गी ढहा दी, जिससे लोग डर गए। उनको लगा कि अब कैंट बोर्ड अवैध कब्जा मुक्त करा लेगा। पुलिस ने बताया कि भूसा मंडी में कई झुग्गियों में अवैध शराब, चरस और स्मैक का धंधा होता था।