खनन घोटाले के आरोपों में घिरी आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह अपनी किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि सीबीआई की छापेमारी से चर्चा में आई हैं। खास बात यह है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर सुर्खियों बटोरने वाली आईएएस बी चंद्रकला अब खुद भ्रष्टाचार में घिरती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों एक सवाल बहुत चर्चा में रहा कि यूपी में अखिलेश सरकार के बाद योगी सरकार आते ही बी चंद्रकला ने अपने तबादले की कवायद शुरू कर दी थी। आगे जानिए पूरी जानकारी:-
विज्ञापन
2 of 9
B Chandrakala IAS
बता दें कि आईएएस बी चंद्रकला समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार में हमीरपुर, बुलंदशहर, मेरठ सहित पांच प्रमुख जिलों में डीएम रहीं थी। सवाल यह है कि प्रदेश में नई सरकार आते ही उन्होंने दिल्ली में प्रतिनियुक्ति मांग ली थी।
विज्ञापन
3 of 9
B Chandrakala IAS
वहीं आईएएस बी चंद्रकला का 31-03-2017 को मेरठ से दिल्ली में तबादला हो गया था। वहां उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक का पद संभाला था। इसके बाद वह साध्वी निरंजन ज्योति की निजी सचिव बनीं।
4 of 9
B. Chandrakala
- फोटो : facebook
उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद बी चंद्रकला के दिल्ली में काम करने का फैसला लेने की काफी चर्चा रही थी। हालांकि 2018 में फिर से बी चंद्रकला यूपी लौटीं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव का चार्ज लेने के बाद ही वह स्टडी लीव (अध्ययन अवकाश) पर चली गईं।
विज्ञापन
5 of 9
b chandrakala
- फोटो : फेसबुक से
आईएएस बी चंद्रकला पर लगे ये आरोप
बताया गया कि बिजनौर और हमीरपुर में डीएम रहते चंद्रकला पर कई आरोप लगे। बी चंद्रकला पर हमीरपुर में सपा एमएलसी सहित कुल 10 लोगों के साथ मिलकर अवैध खनन के सौदों का आरोप है।
विज्ञापन
6 of 9
B. Chandrakala
- फोटो : facebook
बिजनौर में उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कोई पट्टे तो नहीं काटे गए, लेकिन अवैध खनन बंद नहीं हुआ था। नजीबाबाद, नगीना, कालागढ़ समेत जिले में जितनी भी नदियां हैं, उनमें लगातार खनन चलता रहा।
विज्ञापन
7 of 9
b chandrakala
- फोटो : फेसबुक
बताया गया कि रात में खनन चलता था और सपा से जुड़े लोगों पर आरोप लगते रहे। लोग शिकायतें करते और आरोप लगाते रहे कि अवैध खनन को अफसरों की शह है, लेकिन इसके बाद भी अवैध खनन बंद नहीं हुआ और सवाल उठते रहे। रात में धड़ल्ले से खनन होता था।
8 of 9
b chandrakala
- फोटो : फेसबुक
इसके अलावा सहसपुर स्थित एक बंद पड़े मीट प्लांट को चलवाने का मामला भी सुर्खियों में रहा था। पूर्व विधायक लोकेश चौहान ने इसे बंद कराया था। इसे चलवाने में भी डीएम बी चंद्रकला पर उंगलियां उठी थीं।