फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA के रडार पर वेस्ट यूपी के आठ जिले, नईम ने बताए 25 साथियों के नाम, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 07 Jan 2019 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
एनआईए - फोटो : self
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के रडार पर वेस्ट यूपी के आठ जनपद हैं। आईएसआईएस का पश्चिम के हथियार सप्लायरों से कनेक्शन सामने आने पर अलर्ट है। जांच एजेंसियां इन जिलों के चिह्नित गांवों में किठौर के राधना गांव की तरह सर्च ऑपरेशन चला सकती हैं।

उधर, राधना गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद से वांछित आरिफ और मतलूब के परिजन भी गायब बताए जा रहे हैं। वहीं आज फिर एनआईए की टीम राधना गांव पहुंची है बताया जा रहा है कि आज रात में टीम कई जगह सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा और कई आरोपियों की तलाश में दबिश दी जाएगी:-
विज्ञापन

2 of 8
नईम को लेकर राधना गांव पहुंची एनआईए
अवैध हथियार बनाने के मामले में किठौर का राधना गांव सबसे ऊपर है जहां बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी हथियार तस्करी कर लाए जाते हैं। यह भी बताया गया कि राधना के करीब 25 घरों में अवैध हथियारों का काम होता है। पूर्व में जब भी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने कोई भी गिरफ्तारी की तो यही सामने आया कि यहां के लोग हथियारों को लेकर कोड वर्ड में बात करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
एनआईए की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला
किठौर के अलावा परीक्षितगढ़ क्षेत्र और सरूरपुर का मैनापूठी गांव भी चर्चा में रहता है। दरअसल राधना निवासी हथियार सप्लायर नईम की गिरफ्तारी के बाद एनआईए और एटीएस की टीमों ने शनिवार को सीआरपीएफ और पीएसी के साथ किठौर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। जांच एजेंसियों को नईम के साथी आरिफ और मतलूब की तलाश थी। राधना के पास एक बाग में छोटे हथियारों की ट्रेनिंग देने की बात सामने आने पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड के साथ यहां भी सर्च किया गया था।

4 of 8
Nia
नईम ने 25 लोगों के नाम बताए

पुलिस का दावा है कि नईम ने अपने गांव राधना के 25 लोगों के नाम बताए हैं जो हथियार सप्लाई करते हैं। उसने यह भी बताया कि राधना के बनाए हुए हथियार वेस्ट यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में सप्लाई होते हैं। इन सप्लायरों को किस-किस नेता का संरक्षण मिलता है, यह सारी बातें उसने पूछताछ के दौरान बताई हैं। हर्रा, सरूरपुर, किठौर और राधना के हथियार तस्कर घरों से फरार हैं। इन हथियार तस्करों को पता है कि कभी भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
किठौर के राधना गांव पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : अमर उजाला
अब विस्तृत चलेगा सर्च ऑपरेशन

सूत्रों की मानें तो अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गांवों में जांच एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चलाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां किठौर के राधना और उससे मिले कुछ इलाकों के अलावा सरूरपुर के हर्रा खिवाई और सरधना के दो गांवों के अलावा  मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ और बुलंदशहर समेत 8 जिलों के चिह्नित गांवों में सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन कभी भी चला सकती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसका मुख्य पैमाना यही है कि जो गांव में पूर्व में हथियार बनाने के मामले में बदनाम हैं, वह रडार पर हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आईएसआईएस एजेंट से जुड़े अमरोहा के सुहेल और राधना के नईम ने रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं, जिससे पता चला है कि आईएसआईएस का फोकस हथियार सप्लायर हैं और वह उन गांवों को तलाश रही है जहां पर वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा हथियार बेचे जाते हैं या सप्लाई होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला
महबूब के घर पर लटका ताला

एनआईए और एटीएस की टीमों ने शनिवार को आरिफ और मतलूब के घरों पर भी दबिश दी थी। यहां की एक महिला से भी पूछताछ की गई जिसके बाद रविवार को मतलूब के घर पर ताला लटका मिला। अभी तक सिर्फ संदिग्ध ही घरों से फरार थे, अब मतलूब के घर के परिजन भी गायब हो गए हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
nia
शहर तक फैला है राधना का जाल

पुलिस के अनुसार किठौर के राधना गांव का जाल शहर में लिसाड़ीगेट क्षेत्र तक फैला हुआ है। राधना के करीब एक दर्जन युवक लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रहते हैं। पूर्व में यहां कई बार एसटीएफ अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। पांच साल पहले लिसाड़ीगेट में भारी संख्या में पेन पिस्टल पकड़े जाने के बाद से पता चला था कि राधना के हथियार तस्कर लिसाड़ी गेट में भी फैले हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें