फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान

Sat, 19 Sep 2026 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पहली बार सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने 35 मिनट तक आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। नौ हॉक विमानों की फॉर्मेशन, लूप, बैरल रोल और तिरंगे की धुएं की लकीरों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में सूर्यकिरण टीम का एयर शो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आसमान में शनिवार को पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने रोमांच और शौर्य का प्रदर्शन किया। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में करीब 35 मिनट तक चले एयर शो में जांबाज पायलटों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए। लूप और बैरल रोल समेत अलग-अलग मैनूवर देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन

2 of 8
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
सूर्य किरण एयर शो के पहले दिन तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे और बेसब्री से एयर शो का इंतजार करते दिखे। जैसे ही एयर शो शुरू हुआ, आसमान में विमानों के करतब देखकर मेरठ के लोग खुशी से झूम उठे। दर्शकों ने इसे मेरठ के लिए गौरवशाली क्षण बताया। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने भी इस पल को मेरठ के लिए ऐतिहासिक बताया।
 
विज्ञापन

3 of 8
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
पहली बार मेरठ में एयर शो
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से शुरू हुआ। सुबह करीब 10 बजे जांबाज पायलटों ने आसमान में उड़ान भरकर अलग-अलग हवाई करतब दिखाए। यह मेरठ में सूर्यकिरण टीम का पहला एयर शो है। हालांकि उत्तर प्रदेश में टीम का यह दूसरा शो है, इससे पहले टीम लखनऊ में एयर शो कर चुकी है।

शो की डिस्प्ले साइट पर स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने अमर उजाला के साथ टीम की खासियत और पायलटों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मेरठवासियों से टीम को भरपूर प्यार मिला। स्कूली बच्चों में भी एयर शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मेरठ में सूर्यकिरण का शो करना खुद लिए बेहद गर्व की बात बताया।

उन्हाेंने कहा कि मैंने बचपन में सपना देखा था कि फाइटर पायलट बनना है, मैंने मेहनत की और किस्मत ने साथ दिया कि मैं उस सपने को जी पाया। मैं भी एक आम बच्चा था, लेकिन एक सपना देखा था और आप भी सपना देखते हैं तो खुद को रोके नहीं, अपने दायरे को सीमित न करें। यदि मेहनत करे तो अपने जो सोचा है उसे पक्का प्राप्त करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि इसे मेरठ का यूथ एक प्रेरणा के तौर पर देखेगा।

4 of 8
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
पांच मीटर की दूरी पर उड़ेंगे विमान
स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने बताया कि सूर्यकिरण एशिया की इकलौती नौ एयरक्राफ्ट एयरोबेटिक टीम है। उनके अनुसार, कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी की कमान में विमान एक-दूसरे से करीब पांच मीटर की दूरी पर उड़ान भरकर वायुसेना के प्रोफेशनलिज्म और एक्यूरेसी का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
नौ हॉक विमान दिखाएंगे रोमांचक करतब
रविवार सुबह भी नौ हॉक एमके-132 विमान आसमान में उड़ान भरेंगे। करीब 35 मिनट के प्रदर्शन के दौरान नौ विमान बेहद कम अंतर पर एक साथ अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।

दर्शकों को लूप, हार्ट, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे हवाई करतब देखने को मिलेंगे। विमानों से निकलने वाली केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं की लकीरें आसमान में तिरंगे की छटा बिखेरेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
सूर्य किरण टीम का मेरठ में एयर शो - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
मेरठ के तीन पायलट भी टीम में
सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम में मेरठ निवासी स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी शामिल हैं। एयर शो के दौरान मेरठ के ये तीनों पायलट भी आसमान में करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
एयर शो के फोटो लेती दर्शक - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
20 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन पर रोक
एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा ने बताया कि एयर शो स्थल के 20 किलोमीटर के दायरे में कोई ड्रोन नहीं उड़ाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिना पास के किसी भी व्यक्ति को शो स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य किरण का एयर शो देखने पहुंचे स्कूली बच्चे - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला
19 और 20 सितंबर को भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
मोहिउद्दीनपुर न्यू टाउनशिप में एयर शो को देखते हुए यातायात पुलिस ने 19 और 20 सितंबर के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। दोनों दिन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से एनएच-58 से आने वाले भारी वाहनों को इंटरचेंज के ऊपर से काशी टोल प्लाजा होते हुए मोदीनगर-गाजियाबाद की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें