फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 रुपये फीस... 300 का तेल, सिर पर लगाते ही आएंगे गायब बाल, सुनते ही इस कदर उमड़ी भीड़; देना पड़ा टोकन

Mon, 16 Dec 2024 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सिर से गायब होते बालों को झड़ने से रोकने के सैकड़ों जतन कर चुके लोगों को जब यह पता चला कि मेरठ में एक व्यक्ति फिर से बाल उगाने की दवा और तेल दे रहा है तो ये तेल व दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
1 of 5
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गंजे सिर पर बाल उगाने की दवा लेने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। सिर से गायब होते बालों को झड़ने से रोकने के लिए हर जतन कर चुके लोग यहां लाइन में लगकर खड़े हो गए। बाल उगाने का दावा करने वाले 20 रुपये लेकर दवा सिर पर लगा रहे थे और 300 रुपये की तेल की शीशी बेच रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर के सलमान और अनीस ने किया गंजेपन से निजात दिलाने का दावा
लिसाड़ी गेट इलाके की समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल में बिजनौर के रहने वाले सलमान और अनीस अपने साथियों के साथ बाल उगाने की दवा लेकर रविवार को पहुंचे थे। उनका दावा है कि गंजे सिर पर दवा लगाने और बाद में तेल लगाने से बाल उग आएंगे। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था. रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने का समय बताया गया था, जबकि दिल्ली में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दवा लगवाने के लिए सिर मुंडवाने नाई की दुकानों पर लगी भीड़
रविवार की सुबह होते ही बताई गई जगह पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। दवा लगाने वालों ने ये भी बता दिया कि जिसको अपने सिर में दवा लगवानी है, वे अपने सिर के बाल मुडवां लें। इसके बाद भीड़ आसपास की नाई की दुकानों पर पहुंच गई। बाद में कुछ नाई को वहीं बैक्वेंट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया। पहले लोगों को टोकन देकर लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया। इसके बाद उन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया।

4 of 5
शख्स बाल उगाने का दावा - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में दवा लगवाने और तेल लेने पहुंचे
बाल उगाने के लिए सिर पर दवाई लगाने वाले अनीस ने बताया कि वह बिजनौर के रहने वाले हैं और यहां पर वह बाल उगाने की दवाई लगाने आए हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। हिंदुस्तान का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां से हमारे यहां दवाई लगवाने लोग ना आते हों। फिलहाल मेरठ में रविवार और सोमवार को दवाई लगाई जा रही है और मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली में दवाई लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें: Sunil Pal Case: 'मेरी जिंदगी के वो 22 घंटे बेहद डरावने, मुझे जहर का इंजेक्शन...', सुनील ने खुद बताई पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीड़ के कारण क्षेत्र में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लोगों को दवा व तेल देते आ रहे हैं आयोजक, मेरठ में पहली बार
उन्होंने बताया कि यह दवाई दिल्ली में ही लगती है और बाकी दवाइयां भी दिल्ली में ही लगाई जाएंगी, लेकिन यह मेरठ में अभी हाल ही में शुरू की गई है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इसकी परमिशन है तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता, जिन्होंने बुलाया है उनको पता होगा। अनीस ने बताया कि सलमान काफी समय से दिल्ली में दवाई लगा रहे हैं. उनको नहीं पता की परमिशन ली गई या नहीं, उन्हें तो बुलाया गया वह तो दवाई लगाने आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें