फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित सोतीगंज के नए कारनामे: कहीं सिपाही सस्पेंड तो कहीं पार्ट्स खरीदने पहुंचे लोग, चौंका देंगे ये तीन मामले

Fri, 09 Sep 2022 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
सोतीगंज में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
सोतीगंज में लूट-चोरी के वाहनों के कटान का अवैध धंधा फिर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार रात खैर नगर में टायर खरीदने आए राजस्थान के लोग पकड़े गए तो वहीं रिश्वत लेकर कबाड़ी को छोड़ने के आरोप में सिपाही सस्पेंड हो गया। सोतीगंज में हाजी गल्ला के मोहल्ले में स्पेयर पार्ट्स के ट्रक उतरे।

मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट और चोरी के अवैध वाहनों के कटान का धंधा बंद कराने का भले ही पुलिस दावा करती हो, लेकिन अभी कबाड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली से पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला के मोहल्ले में पहुंचे। दो दुकानों में पार्ट्स रखे गए। सूचना पर सीओ सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। दोनों दुकानों को सील कर दिया है। पुलिस जांच करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
दिल्ली से वाहनों के पुराने पार्ट्स लाते समय दर्शाया गया कि स्क्रैप लाया गया है। इसकी सूचना एसएसपी रोहित सजवाण तक पहुंची तो उन्होंने सीओ कैंट को मामले की जांच के आदेश दिए। सीओ रुपाली राय ने बताया कि दोनों कबाड़ियों की दुकानों को फिलहाल बंद कराया गया है। उनसे सामान की खरीदारी का बिल और अन्य कागजात मांगे गए हैं। जीएसटी नंबर एवं अन्य रिकॉर्ड देखा जा रहा है। संबंधित विभागों की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि जांच पूरी हो सकें। 
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि सोतीगंज में चोरी के वाहनों के पार्ट्स की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। बाहर से स्क्रैप लाकर बेचने वाले कबाड़ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। दोनों कबाड़ियों की जांच कर सीओ से रिपोर्ट मांगी है। 

4 of 11
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
दोबारा कार्य शुरू करने की मांगी थी अनुमति 
पुलिस ने सोतीगंज बाजार में वाहनों के कमेले पर ताला डाल दिया था। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण के बाद से ही सोतीगंज के कबाड़ी वाहन कटान की फिराक में जुट गए थे। कई कबाड़ियों ने दोबारा से काम शुरू करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसकी अनुमति नहीं मिली तो अवैध ढंग से ही सामान ले आए। 
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज का शातिर कबाड़ी दबोचा 
लालकुर्ती पुलिस ने सोतीगंज के शातिर कबाड़ी गंज बाजार सदर निवासी दानिश पुत्र शमशुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उस पर चोरी और लूट के वाहन काटने का आरोप है। बीते साल सदर बाजार पुलिस ने एक घर में 52 इंजन बरामद किए थे। इस मामले में दानिश पर भी मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन

6 of 11
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। सिर्फ दानिश ही फरार चल रहा था। आरोपी ने फरारी दिल्ली, हरिद्वार, राजस्थान समेत कई जिलों में काटी है। पता चला है कि फरारी के दौरान भी वह अपने साथियों से वाहन कटान करा रहा था। उसने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं। इस मामले में चार्जशीट लग चुकी है। कुछ साक्ष्य और सामने आए हैं। इन्हें केस डायरी में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
वहीं लालकुर्ती पुलिस ने गुरुवार को घोसी मोहल्ला लालकुर्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर बादल पुत्र मुन्नालाल को गिरफ्तार किया है। उस पर फड़ लगाने वालों से अवैध वसूली का आरोप है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि बादल फड़ लगाने वालों से पैसे मांग रहा था। विरोध करने वालों को धमकी भी देता था। बादल पर छेड़छाड़, अपहरण और मारपीट के भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। 

बलवे और चोरी में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ीगेट पुलिस ने जानलेवा हमले और बलवे के मुकदमे में वांछित समर गार्डन निवासी शबाब को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के मुकदमे में वांछित कांच का पुल निवासी उवैश को भी पकड़ा है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

9 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज के कबाड़ियों से वसूली करते सिपाही पकड़ा
सोतीगंज के कबाड़ियों से वसूली करते सिपाही सौरभ यादव की सीओ सदर और एसओजी ने पोल खोल दी। उसने 60 हजार रुपये लेकर वांटेड कबाड़ी दानिश को छोड़ दिया। जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस टीम ने कबाड़ी दानिश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने वसूली करने वाले कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं। 

10 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
सदर पुलिस ने सोतीगंज के शातिर कबाड़ी शाकिब उर्फ गद्दू के घर से एक साल पहले 52 इंजन बरामद किए थे। इस मामले में गद्दू के साथ उसके भाई दानिश समेत कई कबाड़ियों पर गैंगस्टर का मुकदमा लिखा गया था। दानिश फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, दानिश को सदर बाजार थाने के सिपाही सौरभ यादव ने दो दिन पहले पकड़ लिया था। आरोप है कि 60 हजार रुपये रिश्वत लेकर सिपाही ने दानिश को छोड़ दिया। इसकी शिकायत एसपी क्राइम अनित कुमार के पास पहुंच गई। एसपी क्राइम ने सीओ सदर से मामले की जांच करने को कहा। 
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और सीओ सदर रूपाली राय ने जांच की। इसमें सिपाही द्वारा पैसा लेकर दानिश को छोड़ने की पुष्टि हो गई। एसओजी ने बृहस्पतिवार को फरार दानिश को मुखबिर की सूचना पर बेगमपुल से गिरफ्तार कर लिया और लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। आरोपी दानिश ने पूछताछ में सिपाही सौरभ समेत कई पुलिस वालों के नाम बताए, जो सोतीगंज से वसूली करते हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें