फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चचेरे भाई की लव मैरिज...मई में हुआ ये काम, इस वजह से हुई कपड़े वाले अनुज की हत्या; मेरठ हत्याकांड की कहानी

Mon, 28 Jul 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। दो माह पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। एसडीएम ने पत्नी को नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले में परीक्षितगढ़ थाना इलाके में दबथला सिंहपुर संपर्क मार्ग चौराहे के समीप रविवार सुबह बदमाशों ने गांव रहदरा निवासी बाइक पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले अनुज प्रजापति (24) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

दो माह पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने एक गोली सीने और दूसरे गोली सिर में मारकर वारदात की।  सुबह दस बजे परिजनों व गामीणों ने शव रखकर चार घंटे तक धरना दिया। वो एसएसपी व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

करीब चार घंटे बाद दोपहर दो बजे पहुंचे एसडीएम मवाना ने मृतक की पत्नी को नौकरी और मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। 

 
विज्ञापन

2 of 8
घटना स्थल पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के पिता सतवीर ने किला परीक्षितगढ़ निवासी पंकज और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का कारण दो महीने पहले पंकज के साथ हुई मारपीट की रंजिश बताई गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगी है।

 
विज्ञापन

3 of 8
फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पड़े शव व आस पास जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चचेरे भाई के प्रेमविवाह करने के विवाद में की थी मारपीट
अनुज प्रजापति के चचेरे भाई अमन ने परीक्षितगढ़ की युवती से प्रेम विवाह किया है। युवती का भाई और उसका दोस्त पंकज इससे नाखुश थे। वे अमन के परिवार से रंजिश मानने लगे थे। इसको लेकर हुए विवाद के बाद अनुज पक्ष ने कपिल और पंकज से मई माह में मारपीट की थी। हालांकि बाद में अनुज पक्ष माफी मांगने को तैयार था, लेकिन पंकज समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने बदला लेने की धमकी दी थी। 

4 of 8
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से हुई नोकझोंक
राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजना चाहा। परिजन व ग्रामीण हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने का प्रयास यिका तो परिजन की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसपी क्राइम ने हंगामा कर रहे लोगो को शांत करने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

5 of 8
मृतक के पिता से एसपी क्राइम अवनीश कुमार जानकारी लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर पंचायत में नौकरी का आश्वासन
परिजन के धरना देने पर एसडीएम ने मृतक की पत्नी को नगर पंचायत में नौकरी व मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख रुपये के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन व ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर काफी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीणों की भीड़ थी।


 
विज्ञापन

6 of 8
एसडीएम मवाना से मांग करते हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की
मृतक अनुज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। फेरी लगाकर वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इसके चलते लोगों ने एक लाख रुपये एकत्रित कर आर्थिक सहायता के रूप में घटना स्थल पर परिजनों को दिए। अनुज शादीशुदा था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी कोमल, मां धर्मवती, पिता सतवीर, मौसी गीता के साथ अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल बना है। उसकी चार माह की पुत्री माही है। उसकी हत्या से ग्रामीण भी सदमे में है।

 
विज्ञापन

7 of 8
मृतक अनुज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान सीने से निकाली गोली
घटनास्थल पर अनुज का शव शीशम के पेड़ के नीचे बाइक पर ही पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान एक गोली सीने में धंसी हुई बाहर निकाली तथा दूसरी गोली सिर में मारी गई थी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक की मौसी गीता घटना स्थल पर विलाप करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंजिशन अनुज की हत्या की गई है। पिता सतवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद पंकज के यहां दबिश दी गई तो वह वहां नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई गई है, जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें