फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अंकल फंसे थे... गर्दन से खून निकल रहा था', लिफ्ट और लिंटर के बीच फंसकर 25 मिनट तक लटके रहे कारोबारी पिंटू

Sun, 27 Jul 2025 03:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में अपनी ही फैक्टरी की लिफ्ट में गर्दन फंसने से खेल कारोबारी की मौत हो गई। सूरजकुंड में माल ढुलाई वाली लिफ्ट में नीचे झांकने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन
1 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के सिविल लाइन थाना इलाके के सूरजकुंड में शनिवार शाम स्पोर्ट्स कारोबारी हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू (63) की अपनी फैक्टरी की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। माल ढुलाई वाली लिफ्ट में नीचे झांकते समय बिजली आने पर हादसा हुआ। कर्मचारी उन्हें गढ़ रोड़ स्थित न्यूटीमा अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हरविंदर सिंह की मौत से कारोबारियों शोक छाया है।

हरविंदर की सूरजकुंड पर इंडियन स्पोर्ट्स के नाम से फैक्टरी है। माल ढुलाई के लिए उन्होंने फैक्टरी में ओपन लिफ्ट लगवा रखी थी। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे हरविंदर लिफ्ट से फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन

2 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत के बाद न्यूट्रीना अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरविंदर लिफ्ट से नीचे झांककर देखने लगे। अचानक बिजली आ गई और लिफ्ट चल पड़ी। इससे उनकी गर्दन लिफ्ट में फंस गई। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी में हरविंदर को लिफ्ट में फंसा देखा। वह चीखते हुए दूसरी मंजिल पर दौड़े और अस्पताल ले जाने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 12
meerut sports businessman - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में कारोबारी की मौत हो गई। थाना पुलिस सहित सीओ सिविल लाइन अभिषेक भी पहुंचे। हरविंदर का परिवार भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचा। सीओ ने बताया कि अपने ही शोरूम की लिफ्ट में फंसने से हरविंदर सिंह की मौत हुई है।

4 of 12
इसी ओपन लिफ्ट में फंसकर हुई थी हरविंद्र सिंह की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लिफ्ट व लिंटर के बीच फंसकर 25 मिनट लटके रहे पिंटू
हरविंदर उर्फ पिंटू की मौत लिफ्ट और लिंटर के बीच फंसने के कारण हुई। वे 25 मिनट तक यहां फंसे रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

5 of 12
इसी ओपन लिफ्ट में फंसकर हुई थी हरविंद्र सिंह की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूरजकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंहल ने बताया कि पिंटू के दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिंटू के बड़े भाई की भी भारत के नाम से साईंपुरम में फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि हरविंदर ने नीकैप और एल्बो बनाने की फैक्टरी लगा रखी है।

 
विज्ञापन

6 of 12
इसी ओपन लिफ्ट में फंसकर हुई थी हरविंद्र सिंह की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया की सामान की ढुलाई के लिए फैक्टरी में ओपन लिफ्ट लगी है। पिंटू काम देखने के लिए ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट रुकने पर वह झांकने लगे थे। इसी बीच लिफ्ट चल पड़ी और उनकी गर्दन लिंटर और लिफ्ट के बीच फंस गई। 
विज्ञापन

7 of 12
इसी ओपन लिफ्ट में फंसकर हुई थी हरविंद्र सिंह की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुज सिंहल ने बताया कि गरीब 25 मिनट बाद स्टाफ ने मॉनिटर पर लगे सीसीटीवी में देखा कि पिंटू लिफ्ट में लटके हुए हैं। उसने शोर मचाया। इसके बाद वह अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे और जैसे-तैसे हरविंदर को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे।

8 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत के बाद न्यूट्रीना अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि भवन, बहुमंजिला इमारत या किसी भी सोसाइटी में लिफ्ट के लिए प्राधिकरण नक्शा पास करता है। निर्माण पूरा होने के बाद विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण कर कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करती है। लिफ्ट किस कंपनी की लगेगी, कितनी क्षमता होगी यह सब इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है। 

9 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकल फंसे थे... गर्दन से खून निकल रहा था
कर्मचारियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग फैक्टरी की ओर दौड़ पड़े। पड़ोसी सन्नी ने बताया कि अंकल लिफ्ट में फंसे हैं। इसके बाद लोग दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा चैनर वाली लिफ्ट के दरवाजे में हरविंदर सिंह की गर्दन फंसी थी। 

 

10 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत के बाद न्यूट्रीना अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने रॉड से लिफ्ट को धकेलकर हरविंदर को बाहर निकाला। शुरुआत में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। बाद में पुलिस के समझाने पर वे पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए।

 

11 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत के बाद न्यूट्रीना अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों की आंखें भी नम थीं। सांत्वना देने वालों का घर तांता लगा रहा।

 
विज्ञापन

12 of 12
लिफ्ट में फंसकर हरविंदर सिंह की मौत के बाद न्यूट्रीना अस्पताल में परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लिफ्ट में पूर्व में हुए हादसे
5 दिसंबर 2024

एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित कैपिटल अस्पताल में लिफ्ट गिरने से सैन्यकर्मी अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा हूण (30) की मौत हो गई थी।
14 मार्च 2025 : शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा में छावा मूवी का रात्रि शो देखकर लोग लिफ्ट से नीचे आ रहे 12 लोग लिफ्ट बंद होने से 15 मिनट तक फंसे रहे।
13 जुलाई 2025 : सुपरटेक पामग्रीन के डी ब्लॉक में लिफ्ट खराब होने से दो लोग फंसे। बमुश्किल खोलकर दोनों को बाहर निकाला गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें