मेरठ के परीक्षितगढ़ में एक साथ पांच मौतें होने के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है, वहीं वारदात पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की जांच जहां हत्या और आत्महत्या में उलझी है तो स्थानीय निवासी इसे कत्ल की वारदात से जोड़कर देख रहे हैं।
इस जघन्य घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बच्चों और पत्नी की हत्या करते वक्त रईस का दिल जरा भी नहीं पसीजा, कहीं इस घटना में कोई और भी शामिल तो नहीं था।