मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवक द्वारा खुदकुशी करने की घटना ने इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया। क्षेत्र की चित्रकूट कॉलोनी निवासी दुष्यंत उर्फ फैज (25) पुत्र स्वर्गीय संजीव चौधरी ने रविवार सुबह 4:30 बजे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद दुष्यंत के चचेरे भाई जॉनी की तहरीर पर पत्नी फरहा, साला अमजद, ससुर हनीफ सहित अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दुष्यंत ने दूसरे समुदाय की युवती से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के दबाव में उसने यह कदम उठाया है। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आगे पढ़ें इस दर्दनाक आत्महत्या की पूरी कहानी।
दुष्यंत डीजे पर काम करता था। उसके चचेरे भाई जॉनी चौधरी ने बताया कि तीन साल पहले पुरानी तहसील निवासी फरहा से दुष्यंत की मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने परिजनों की अनुमति के बिना ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों किराये के मकान में रहने लगे थे।