मेरठ के परिक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में सोमवार को मवी गांव के जंगल में प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस आनन-फानन में आरोपी लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। सूचना पर सीओ सदर देहात ने भी मौके पर जांच की। महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।