फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: जबरन शादी का पत्नी से लिया खौफनाक बदला, हत्यारोपी पति ने पुलिस के सामने कुबूला जुर्म

Wed, 12 Jun 2019 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रेम विवाह के बाद युवती की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी सावन बालियान ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाने में पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कुबूला और बताया कि उसने कैसे बेरहमी से पत्नी की हत्या की थी:-

 

2 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कासमपुर कंकरखेड़ा निवासी सावन बालियान का कंकरखेड़ा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। मामला अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के चलते युवती के परिजन विरोध करते थे। बाद में प्रेमी युगल ने प्रेम विवाह कर लिया था।

3 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता ने ही अपनी बेटी और सावन के लिए सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में किराए पर कमरा लेकर दिया था। बीती रविवार शाम आरोपी सावन युवती की हत्या कर फरार हो गया था। युवती के पिता ने सावन बालियान पर हत्या और उसके परिजनों पर धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया था।

4 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार मंगलवार को पता चला कि हत्यारोपी सावन ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। एसओ का कहना है कि अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

5 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सावन के भाई, पिता और परिजनों को हिरासत में ले रखा था जिन्हें आरोपी के सेरेंडर करने के बाद छोड़ दिया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने सरेंडर किया है। हत्यारोपी सावन पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

6 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने कुबूला जुर्म, बताया कैसे की थी हत्या
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी सावन ने पूछताछ में बताया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन युवती उससे शादी का दबाव बना रही थी। पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। लेकिन बाद में उसने कोर्ट में मेरे पक्ष में बयान दिए थे। लेकिन अब फिर से दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन

7 of 7
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि रविवार शाम विवाद होने पर उसने पत्नी के मुंह में उसी की चुनरी ठूंस दी और उससे मारपीट की। इसके बाद एक दूसरी चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। वह शव को कहीं फेंकने की फिराक मे था। लेकिन बाद में बाहर से कमरा बंद कर हरिद्वार भाग गया था। जब उसे पता चला कि पुलिस ने उसके पिता, बहन और भाई को हिरासत में लिया है तो दबाव में आकर सरेंडर कर दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें