फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद को बचाने के लिए लहूलुहान में घर से भागा जोनी, 50 मीटर दौड़ा और गिर गया; छोटे भाई ने इस कारण किया कत्ल

Sun, 15 Feb 2026 11:02 AM IST
शाहरुख खान गौरव शर्मा, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कहासुनी के बाद युवक ने चाकू से बड़े भाई का गला रेत दिया। वारदात के वक्त दोनों भाई नशे में थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुद को बचाने के लिए बड़ा भाई लहूलुहान अवस्था में घर से बाहर सड़क की ओर भागा। करीब 50 मीटर तक दौड़ने के बाद अत्यधिक खून बह जाने के कारण सड़क पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
1 of 11
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के कस्बा लावड़ के मोहल्ला खारा कुआं में शादी नहीं होने देने और हमेशा अपमानित करने से नाराज अरुण ने अपने बड़े भाई जोनी (30) की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इंचौली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के वक्त अरुण और जोनी दोनों शराब के नशे में थे।

पुलिस के मुताबिक जोनी के तीसरे भाई कवलजीत द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि शनिवार दोपहर 3:30 बजे जोनी घर की छत पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान छोटा भाई अरुण गाली-गलौज करता हुआ छत पर पहुंचा। दोनों में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। झगड़ते हुए दोनों नीचे कमरे में आ गए। 
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां दो अन्य भाइयों कवलजीत और कलवा ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन अरुण ने सब्जी काटने वाले चाकू से जोनी की गर्दन पर वार कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि चाकू का अगला हिस्सा टूटकर जोनी की गर्दन में ही फंस गया।

 
विज्ञापन

3 of 11
घायल कलवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद को बचाने के लिए जोनी लहूलुहान अवस्था में घर से बाहर सड़क पर 50 मीटर तक दौड़ा और गिर गया
खुद को बचाने के लिए जोनी लहूलुहान अवस्था में घर से बाहर सड़क की ओर भागा। करीब 50 मीटर तक दौड़ने के बाद अत्यधिक खून बह जाने के कारण सड़क पर ही गिर पड़ा। यह मंजर देखकर लोगों में दहशत फैल गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

4 of 11
मेरठ में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद खून से सने हाथ धोकर भागने की कोशिश करते हुए आरोपी अरुण को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जोनी और अरुण घटना के वक्त शराब के नशे में थे। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ में हत्या के बाद घरों के बाहर बैठे पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा भाई शादी का करता था विरोध, होता था विवाद
रिश्तों की मर्यादा और खून का मोह शनिवार को लावड़ कस्बे की सड़कों पर बिखर गया। जिस घर में चार भाइयों के साथ रहने की चर्चा होती थी वहां शनिवार दोपहर केवल चीख-पुकार और मातम पसरा था। छोटे भाई अरुण ने महज मामूली विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए अपने सगे बड़े भाई जोनी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते वक्त हत्यारोपी के हाथ जरा भी नहीं कांपे।
विज्ञापन

6 of 11
मेरठ में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरुण अक्सर अपनी शादी की बात करता था जिस पर बड़ा भाई जोनी नाराजगी जाहिर करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर तनातनी रहती थी। शनिवार दोपहर को भी दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 
विज्ञापन

7 of 11
इसी घर में हुई हत्या, घायल कलवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, विवाद की एक वजह खाना खाने को लेकर हुई तकरार भी बताई जा रही है। मौके पर मौजूद अन्य दो भाइयों, कवलजीत और कलवा ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आक्रोश में आए अरुण ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से जोनी पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया।

8 of 11
मेरठ में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की कार्रवाई
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह बताया कि आरोपी अरुण को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है ताकि हत्या के सटीक कारणों का खुलासा हो सके। घटना के बाद से पूरे मोहल्ला खारा कुआं में सन्नाटा पसरा हुआ है।

9 of 11
हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की लत और जमीन के पैसों ने बिगाड़ा घर का माहौल 
परिजनों ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद चारों भाइयों ने अपनी साढ़े तीन बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी और मिले हुए पैसों को आपस में बांट लिया था। सभी भाई मजदूरी करते थे लेकिन आरोपी अरुण और मृतक जोनी दोनों ही नशे के आदी हो चुके थे। 

10 of 11
हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की इसी लत के कारण घर में आए दिन कलह और तनाव का माहौल रहता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अरुण पहले भी कस्बे की एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

11 of 11
बीच-बचाव में घायल कलुवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सने कपड़े बदलकर भागने की फिराक में था आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद जोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच आरोपी अरुण अपने खून से सने हाथ धोए और कपड़े बदलकर मौके से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें