फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की हत्या फिर की आत्महत्या: आधी रात को काले कपड़ों में छत से पहुंचकर प्रेमी ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 17 Jun 2024 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर में एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
1 of 7
मनीष और विधि का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर थाना के गांव अमरसिंह पटटी में प्रेमी युगल की माैत से हड़कंप मच गया। यहां गांव निवासी मनीष जाटव (24) वर्ष पुत्र श्रीचंद्र पेशे से गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था।

रविवार को देर रात लगभग डे़ढ बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका विधि से मिलने के लिए छत के उपर से होते हुए उसके घर जा पहुंचा। जहां घर में बनी रसोई में मनीष और उसकी प्रेमिका का गोली लगने के बाद शव पडे़ पाए गए। फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

2 of 7
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पचगांव अमरसिंह पटटी निवासी मनीष का अपने ही पड़ोस मे रहने वाली विधि के साथ तीन साल से प्रेम संबंध थे। वहीं दोनों के परिजन इस प्रेम संबंध का लगातार विरोध करते थे। रविवार को आधी रात को मनीष काले कपडे़ पहनकर व काला मास्क लगाकर और मुंह पर काला कपड़ा लपेटकर छत के रास्ते से प्रेमिका के घर जा पहुंचा। इसके बाद रसोई में विधि और मनीष की कनपटी पर गोली लगे हुए शव पडे़ हुए मिले थे।
विज्ञापन

3 of 7
विधि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर से फरार होने का बनाया दबाव
पचगांव पटटी अमर सिंह मे गोली लगने से मनीष ओर विधि की माैत की जानकारी मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर और भावनपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की।

पुलिस को मनीष की जेब से उसका और विधि का आधार कार्ड मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक मनीष अपनी प्रेमिका के संग फरार होने की फिराक में था। लेकिन विधि के इनकार करने के बाद मनीष ने पहले विधि की कनपटी से सटाकर गोली मार दी, जिसके बाद खुद की भी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

4 of 7
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
15 जुलाई को मनीष के सिर पर सजना था सेहरा, मातम में बदलीं खुशियां
मनीष के घर पर उसकी शादी को लेकर तैयारी चल रही थी। वहीं उसकी बहन अलका, नेहा और मीनाक्षी ने बताया कि अपने भाई की शादी को लेकर तरह तरह के सपने संजोए हुए थे। वहीं भाई की शादी को लेकर पूरे घर में खुशी का माहौल व्याप्त था, लेकिन कुछ ही पल में उसके भाई की माैत से सारी खुशिया मातम में बदल दी गईं।
विज्ञापन

5 of 7
माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
मां ने लगया हत्या का आरोप
मनीष की उसकी प्रेमिका के घर पर गोली लगने से माैत की जानकारी मिलते ही उसकी मां विमला ने रोते-बिलखते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे को पड़ोस में रहने वाली विधि ने दवा लाने के बहाने अपने घर पर बुलाया। जहां उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके बेटे की 15 जुलाई को गोलाबढ़ थाना रोहटा निवासी युवती के साथ शादी होनी थी।
विज्ञापन

6 of 7
युवती और युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक विधि की बहन ने देखा मनीष को गोली मारते हुए
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान मृतक विधि की बहन दीपा ने बताया कि उसके दो भाई शिवम और देव छत पर सोए हुए थे। उसकी मां रेखा अपने मायके गांव डालूहेडा थाना जानी गई थी। वही उसके पापा बरामदे मे और वह कमरे मे सोए थी।

रात को करीब डेढ बजे वह पानी पीने के लिए उठी और जैसे ही रसोई की ओर गई, तभी उसने देखा कि मनीष ने उसकी बहन की कनपटी पर तमंचा सटा रखा था।

इससे पहले की वह शोर मचाकर अपने पापा को उठाती उससे पहले ही मनीष ने विधि को गोली मार दी। इसी बीच उसके पापा भी उठ गए और डर के मारे पीछे को हट गए। इसी बीच मनीष ने स्वयं को भी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम गहनता से कर रही जांच 
पचगांव अमरसिंह पटटी में गोली लगने के बाद मोके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने मृतक विधि के भाई और पिता के उंगलियों के निशान लेते हुए विधि और मनीष के मोबाइल नंबरों को भी जांच के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मृतको के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें