ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में महाभारत के कई साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं। इनमें कर्ण घाट मंदिर भी है। यह देश-विदेश तक प्रसिद्ध है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।
मान्यता है कि कर्ण घाट मंदिर में योद्धा कर्ण मां कामाख्या देवी की कठिन तपस्या करते थे। मंदिर से कुछ दूर गुप्त रूप से आहुति देते थे। इसके बाद मां कामाख्या प्रसन्न होकर उन्हें सोना प्रदान करती थीं। इसी प्रकार वह हर रोज कठिन तपस्या के बाद सवा मन सोना प्रतिदिन दान किया करते थे।