फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मौत को दावत दे रहे खुले मैनहोल, कहीं ढक्कन ही नहीं, कहीं सड़क से एक फीट ऊपर

Wed, 20 Nov 2019 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
open mainhall - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर में जगह-जगह खुले मैनहाल हादसों को दावत दे रहे हैं। आए दिन वाहन सवार इन मैनहोल की वजह से गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन एमडीए अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। दरअसल गंगानगर के एम ब्लॉक में रजपुरा मार्ग पर कई जगह मैनहोल के ढक्कन खुले हुए हैं। जहां पर मैनहोल बंद हैं वहां पर जमीन से एक से डेढ़ फीट ऊपर तक ढक्कन रखे गए हैं।

यही हाल शिप्रा विहार कॉलोनी का है, यहां भी पिछले कई महीनों से मैनहोल के ढक्कन गायब हैं। वहीं गंगासागर के गेट के सामने तो मैनहोल का ढक्कन पूरी तरह टूट चुका है। यहां से डिवाइडर रोड तक भी 2.5 किमी सड़क पर एक दर्जन से ज्यादा मैनहोल हैं, लेकिन इनके ढक्कन लगाने में लापरवाही बरती गई, ऐसे में कई जगह पर ढक्कन सड़क से एक से डेढ़ फीट ऊपर नजर आ रहे हैं तो कई जगहों पर सड़क में धस रहे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खुले मैनहोल - फोटो : अमर उजाला
ढक्कन की जगह रखा है तख्ता
गंगाधाम डिवाइडर रोड पर मैनहोल का ढक्कन नहीं है। जब जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो लोगों ने इस खुले मैनहोल पर लकड़ी का बड़ा तख्ता रख दिया, ताकि हादसा न हो। उधर सी ब्लॉक में सीएनजी पंप के पास भी मैनहोल का ढक्कन कई महीनों से टूटा पड़ा है। यहां से शनि मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भी मैनहोल के ढक्कन सड़क से ऊपर नीचे हैं।

वहीं के ब्लॉक और जे ब्लॉक में मैनहोल का ढक्कन टूटा होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा है। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ ही कई जानवर भी इन खुले मैनहोल में गिर चुके हैं। लोग कई बार इसकी शिकायत एमडीए अफसरों से कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार समस्या का समाधान कराना तो दूर मौके पर आकर देखने तक की जहमत नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खुले मैनहोल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में पंद्रह नवंबर को इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। हालांकि खुले मेनहॉल पर ढक्कन रख दिए गए लेकिन उन्हें पूरी तरह बंद नहीं किया गया। 
स्कूली बच्चों की भी फिक्र नहीं
जिन मार्गों पर मैनहोल का यह हाल है, वहां कई प्ले स्कूल, बड़े स्कूल और कॉलेज भी हैं। छात्र-छात्राएं इन खुले और गलत ढंग से बने मैनहोल के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। - एमजे अहमद, एम-ब्लॉक

4 of 5
स्थानीय निवासी नवनीत सिंह बिधुड़ी व एमजे अहमद - फोटो : अमर उजाला
रात में रहता है खतरा
एक तरफ सीवर चेंबर खुले हैं, दूसरी तरफ कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं जलती। ऐसे में अंधेरे के चलते हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी न तो मैनहोल ठीक किए जा रहे हैं और न ही स्ट्रीट लाइट। - आशीष मलिक, सी ब्लॉक

लगातार घायल हो रहे लोग

कुछ दिन पूर्व साइकिल सवार एक बुजुर्ग खुले मैनहोल के कारण गिरकर घायल हो गए थे। इसके अलावा अन्य कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके, लेकिन एमडीए अफसर ध्यान नहीं दे रहे। - नवनीत कुमार विदूड़ी, एम-ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुले मैनहोल - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बहता है गंदा पानी
सीवर लाइन की सफाई नहीं होती। गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। खुले मैनहोल समस्या बढ़ा रहे हैं। इसका समाधान होना चाहिए।- राजन अढ़ाना, के ब्लॉक निवासी

जल्द बदले जाएंगे ढक्कन
फिलहाल स्टॉक में मैनहोल के ढक्कन खत्म हो गए हैं। टूटे हुए ढक्कनों को जल्द बदलवाया जाएगा। जहां ढक्कन नहीं हैं उन मैनहोल को चिह्नित कर ढक्कन रखवाए जाएंगे।- ओमकार शर्मा, जेई एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें