फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो

Mon, 20 Feb 2023 01:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में हुई प्रेमी युगल की मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। उधर, पुलिस भी घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। वहीं पुलिस की जांच में तमंचा खरीदने की बात भी सामने आई है।

तीन दिन पहले लिया था तमंचा
भले ही गांव में आनर किलिंग की आशंका की चर्चा चल रही हो लेकिन, पुलिस ऑनर किलिंग से इंकार कर रही है। दिनभर ऑनर किलिंग की आशंका जताई गई। वहीं मौके से एक आपत्तिजनक वस्तु भी मिली, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छानबीन की तो सामने आया कि तीन दिन पहले गांव के एक युवक से तमंचा खरीदा था। उस युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभी शुभम के परिजनों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी ओर शुभम के हाथ के फिंगर प्रिंट फॉरेंसिक लैब में मिलान के लिए भेजे जाएंगे। जिससे पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा कि जो तमंचा मौके से बरामद हुआ है। उसे शुभम ने चलाया या किसी अन्य ने।

4 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस हैंडवॉश और जीएसआर टेस्ट भी करा रही है। ताकि पता चले कि गोली कैसे और किसने मारी है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

बताया गया कि पुलिस साक्षी के पिता और दोनों भाइयों लक्की व ध्रुव से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
खून से सना था पूरा कमरा
जिस कमरे में घटना हुई, वह पूरा कमरा खून से सना पड़ा था। कई स्थानों पर ऐसा लग रहा था कि खून को साफ करने का प्रयास किया गया। शुभम का शव परिजनों को फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने सील करने के लिए जब शव उठाया तो उसके नीचे एक तमंचा मिला। जिसमें एक खोखा फंसा हुआ था। कमरे की दीवारें और बेड भी खून से सना हुआ था। वहीं साक्षी घायल गंभीर अवस्था में सोफे पर मिली।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंचे आईजी। - फोटो : अमर उजाला
साक्षी की मां दोनों बेटों संग पुराने मकान पर गई थी
साक्षी की मां के अनुसार, उनका गांव के अंदर एक पुराना मकान है। घटना के समय वह अपने दोनों बेटों को साथ लेकर पुराने मकान की सफाई करने गई थी। पति नागेश मेरठ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह ड्यूटी पर गए हुए थे। ग्रामीण ने बताया कि उनके घर के बाहर भीड़ लगी है तो वह अपने घर पहुंची, तब घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में प्रेमी युगल की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से था आना-जाना
शुभम का साक्षी के घर काफी लंबे समय से आना-जाना था। शुभम, साक्षी के भाई का दोस्त था। शुभम और साक्षी एक ही जाति से थे। शुभम इंटर की परीक्षा दे रहा था। उसकी कक्षा में साक्षी का भाई ध्रुव भी पढ़ता था। नौंवी कक्षा से दोनों साथ पढ़ते थे। साथ पढ़ने के कारण शुभम और ध्रुव की दोस्ती हो गई थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। साक्षी इंटर करने के बाद घर पर रहकर सीए की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
शुभम और साक्षी की मोबाइल पर होती थी बात
पुलिस ने शुभम और साक्षी के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। मोबाइल में प्रेमी युगल के एक साथ में लिए गए कई फोटो मिले हैं। जिसमें कुछ आपत्तिजनक फोटो भी बताए गए हैं। साक्षी ने शुभम का नाम अपने मोबाइल में पेपला शिवम यूनिक नाम से सेव किया था। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पता चला कि 15 फरवरी को दोनों के बीच लंबी बात हुई थी। 16 व 17 को एक-एक मिनट की बात हुई और 19 को घटना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें