प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। युवाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है। जिससे हर कोई खुश है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
मोहित पुंडीर
- फोटो : अमर उजाला
रैली में पहुंचे युवा बोले, आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने का काम पहली बार हुआ। हमारे सैनिकों की मौत का बदला लिया। ग्राम चांदपुर निवासी मोहित पुंडीर ने कहा कि वह पहली बार वोट डालेंगे। नरेंद्र मोदी उनकी पसंद बन गए हैं। अब तक देश की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक मारे जाते रहे, लेकिन इस बार दुश्मनों के दांत खट्टे हुए हैं। करारा जवाब दिया गया है। इससे पूरा देश खुश है।
विज्ञापन
3 of 15
सचिन सैनी
- फोटो : अमर उजाला
नानौता निवासी सचिन सैनी कहते हैं कि कोई नेता किसी के लिए कुछ नहीं करता, लेकिन देश का सम्मान तो बढ़ा सकता है। इस बार लगा है कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश का सम्मान बढ़ाया है। हालांकि हमारे क्षेत्र में इतना काम नहीं हो पाया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से विकास की बात की जा रही है। हमारे क्षेत्र को भी हर तरह से सुविधा मिलेगी।
4 of 15
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान निवासी दीपक कहते हैं कि युवाओं के लिए हर क्षेत्र में नौकरी का रास्ता खुला है। नरेंद्र मोदी ने चौकीदार से लेकर उद्यमी बनने तक का मंत्र बता दिया है। जो व्यक्ति खुद को चौकीदार बताता है, सेवक बताता है। इससे पता चलता है कि छोटी शुरुआत से ही ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। मोदी की सोच ही हमारी पसंद है।
विज्ञापन
5 of 15
सूरज सैनी
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना निवासी आईटीआई के छात्र सूरज सैनी कहते हैं कि उन्हें भी इस बार पहली बार वोट डालने का मौका मिल रहा है। उनके लिए नरेंद्र मोदी आइडियल हैं। जिस व्यक्ति ने आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा, एक-एक सैनिक की मौत का बदला लिया। अब से पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
6 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंची भीड़।
विज्ञापन
7 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। कई समर्थक तो रैली में पीएम मोदी के पोस्टर लेकर भी पहुंचे।
8 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की शुक्रवार को नानौता में हुई रैली को लेकर मुस्लिमों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पार्टी के झंडों को लेकर गले में पटका पहन रैली के लिए रवाना हुए। युवा रैली की बसों की छत पर बैठे हर हर मोदी घर घर मोदी, वंदेमातरम, मोदी सरकार फिर एक बार आदि नारे लगाते हुए नानौता की ओर रवाना हुआ।
9 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली में शामिल होने जाती महिलाएं।
10 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों में कितना उत्साह था इस बात का अंदाजा आप फोटो देखकर ही लगा लगते हैं। इस दौरान एक समर्थक के हाथ में 'मोदी है तो मुमकिन है' लिखा पोस्टर भी देखने को मिला।
11 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली में 'मैं भी चौकीदार' लिखा पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक।
12 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पीएम मोदी की रैली के बाद समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों पर जमकर डांस किया।
13 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की विजय संकल्प सभा में लोग बसों के द्वारा नानौता स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन ने सभास्थल से एक किलोमीटर दूर बसों को पार्क कराया। यहां से लोग गर्मी में पैदल ही सभास्थल गए और प्रधानमंत्री का भाषण सुना।
14 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
लोगों में पीएम मोदी को देखने का उत्साह इस कदर था कि उन्होंने पेड़ों पर चढ़कर प्रधानमंत्री के भाषण को सुना।