फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने अचानक चला सियासी दांव, चंद्रशेखर से की सात मिनट तक मुलाकात, देखें ताजा तस्वीरें

Wed, 13 Mar 2019 08:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
चंद्रशेखर से मिलीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को अचानक सियासी दांव खेल दिया। वह भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी अहंकारी हो गई है कि एक युवा का दर्द सुनना नहीं चाहती और उसे कुचलना चाहती है। उन्हें इस युवा का संघर्ष और जोश पसंद आया, इसलिए वह यहां आई हैं। उन्होंने चंद्रशेखर से सात मिनट तक बात की।
विज्ञापन

2 of 7
चंद्रशेखर से मिलीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।
विज्ञापन

3 of 7
महिलाओं से हाथ मिलाती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रियंका ने कहा कि चंद्रशेखर एक ऐसे युवा हैं जो अपने लोगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रोजगार तो सरकार ने दिए नहीं। अब युवा आवाज ही उठा रहे हैं, तो उठाने दो। कुचलने की क्या जरूरत है।

4 of 7
प्रियंका गांधी के साथ कई बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मेरे यहां आने के राजनीतिक मायने न निकाले जाएं। उन्होंने पार्टी सिपहसालारों के साथ चंद्रशेखर से बात की।
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका गांधी के साथ अन्य बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बाइक रैली निकाल रहे चंद्रशेखर को गत दिवस पुलिस ने सहारनपुर में हिरासत में ले लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
मैं गठबंधन को ही सपोर्ट करूंगा: चंद्रशेखर
प्रियंका से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि मैं बहुजन समाज की राजनीति करता हूं। मैं चाहता हूं कि गठबंधन इतना मजबूत हो कि भाजपा एक भी सीट न जीत पाए। मैं 79 सीटों पर गठबंधन को ही सपोर्ट करूंगा। केवल उस एक सीट पर जहां से प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ेंगे, वहां से मैं या भीम आर्मी का कोई भी कार्यकर्ता उनके सामने चुनाव लड़ेगा। गठबंधन उस सीट पर हमें सपोर्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
उधर, गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने के सवाल पर कहा कि मेरे हाथ में होता तो मैं जरूर प्रयास करता, पर मैं तो एक आम कार्यकर्ता हूं। जो भी नेताओं ने सही समझा होगा, वह किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें