फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर भड़कीं प्रियंका गांधी, चंद्रशेखर ने मुलाकात के बाद कही बड़ी बात, देखें तस्वीरें 

Wed, 13 Mar 2019 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंचे। यहां प्रियंका को अस्पताल परिसर से पहले ही मीडिया कर्मियों ने चारों ओर से घेर लिया। इस पर प्रियंका ने उनसे बाहर जाने को कह डाला। वहीं, चंद्रशेखर ने प्रियंका से मिलकर अपने चुनाव लड़ने की खबरों से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

2 of 9
प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया
प्रियंका गांधी ने पत्रकारों को समझाते हुए कहा कि वह सिर्फ मुलाकात करके यहां से वापस चली जाएंगी। मरीज को इस तरह परेशान न करें। उन्होंने कहा कि 'मैं पहले भी मेरठ आई हूं, इसमें कोई राजनीति नहीं है। आप चाहें तो इसका राजनीतिकरण कर सकते हैं, मैं नहीं करूंगी'।
विज्ञापन

3 of 9
प्रियंका गांधी के आनंद हॉस्पिटल पहुंचने पर जुटी भीड़
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'योगी सरकार अहंकारी है। नौजवानों को कुचलना चाहती है और जो आवाज उठाना चाहते हैं। उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इन्होंने युवाओं को रोजगार तो दिया नहीं, अब जो आवाज उठा रहे हैं उन्हें उठाने दीजिए अपनी आवाज।'

4 of 9
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से प्रियंका की मुलाकात - फोटो : ANI
चंद्रशेखर के नगीना से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसी बात नहीं है। इसमें कोई राजनैतिक बात नहीं है, मुझे इस लड़के का जोश पसंद आया, मुझे यह अच्छा लगा कि वह संघर्ष करता है। लोगों के लिए आवाज उठाता है। आप इसमें राजनीति नहीं करें।
विज्ञापन

5 of 9
हाईवे पर हंगामा करते भीम आर्मी कार्यकर्ता
गौरतलब है कि गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाले जाने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

6 of 9
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
बीमारी के कारण उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया
वहीं, प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर की मुलाकात बंद कमरे में हुई। तकरीबन 10 मिनट की मुलाकात के बाद प्रियंका बाहर निकलीं। मुलाकात के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस से मेरा कोई लेना-देना नहीं। मैं गठबंधन के साथ हूं। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता। यदि महागठबंधन ने चाहा तो मैं नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ूंगा।

8 of 9
प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात कीं - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह बहुजन समाज में पैदा हुए हैं और बहुजन समाज में ही मरेंगे। महागठबंधन यदि सहयोग करेगा तो मोदी को हराकर गुजरात भेजने का काम करेंगे। नगीना से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा, 'मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा जहां से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे।'
विज्ञापन

9 of 9
भीम आर्मी
क्या वह सपा बसपा और कांग्रेस को साथ लाने के लिए प्रयास करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है बड़े लोग चाहेंगे तो ऐसा जरूर होगा। मैं केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं। हां, लेकिन मोदी को हराने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें