चुनाव परिणाम: सामने आया यूपी की इन महत्वपूर्ण सीटों का परिणाम, भाजपा चार तो बसपा तीन सीटें जीती
Fri, 24 May 2019 12:29 AM IST
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी की सातों लोकसभा सीटों का परिणाम आ चुका है। इन सभी सीटों में से चार भाजपा और तीन बसपा ने जीतीं हैं। खास बात यह है कि पिछली बार बीजेपी ने यहां से सभी सातों सीटों पर कब्जा किया था। लेकिन इस बार भाजपा तीन सीटें हार गई। एक दिलचस्प बात यह भी है कि मुजफ्फरनगर और मेरठ में बहुत कम अंतर से बीजेपी इस बार चुनाव जीती है। इसके अलावा बागपत में भी सत्यपाल और जयंत में कांटे की टक्कर रही। हालांकि देर रात तक सत्यपाल जीत गए। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि सभी सीटों का हाल:-
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने गठबंधन (बसपा) के याकूब कुरैशी को 4729 मतों से हरा दिया है।
मेरठ लोकसभा सीट कुल मत- 1208933
भाजपा राजेंद्र अग्रवाल - 582976
बसपा - याकूब कुरैशी- 580597
कांग्रेस - हरेंद्र मलिक- 34301
जीत के बाग जश्न मनाते संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को 6526 वोटों से हरा दिया है।
मुजफ्फरनगर लोकसभा कुल मत- 1154192
भाजपा-- संजीव बालियान-- 573780
गठबंधन-- अजित सिंह---- 567254
भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल, कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान ने भाजपा के राघव लखनपाल को भारी मतों से हरा दिया है।
सहारनपुर लोकसभा कुल मत- 1231746
बसपा--- फजलुर्रहमान -- 514139
भाजपा--- राघव लखनपाल -- 491722
कांग्रेस--- इमरान ---- 207068
तब्बसुम हसन व प्रदीप चौधरी
इसके अलावा कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने गठबंधन (सपा) की तबस्सुम हसन को बड़े अंतर से हराया है।
कैराना लोकसभा कुल मत- 1118598
प्रदीप चौधरी बीजेपी- 566961
तबस्सुम हसन सपा- 474801
हरेंद्र मलिक कांग्रेस- 69355
जयंत चौधरी और सत्यपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह ने रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी को 17546 वोटों से हरा दिया है।
बागपत लोकसभा कुल मत- 1035107
सत्यपाल सिंह-- 518020
जयंत चौधरी-- 500474
गठबंधन प्रत्याशी से हाथ मिलाते डॉ. यशवंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नगीना लोकसभा सीट पर बसपा के गिरिश चंद ने बीजेपी के डॉ. यशवंत सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है।
नगीना लोकसभा कुल मत- 1009456
बसपा के गिरिश चंद-- 568378
बीजेपी के यशवंत-- 401546
कांग्रेस की ओमवती-- 20046
भारतेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दकी, मलूक नागर
वहीं बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा के मलूक नागर ने भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र सिंह को भारी मतों से हरा दिया है।
बिजनौर लोकसभा कुल मत- 1100763
गठबंधन - मलूक नागर - 561045
बीजेपी - राजा भारतेन्द्र सिंह - 491104
कांग्रेस - नसीमुद्दीन सिद्दीकी - 25833
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/