मकर संक्रांति
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य उत्तरायण के साथ खरमास होगा समाप्त
मेरठ। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। इसके साथ ही एक महीने का खरमास भी समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रांति के साथ हिंदुओं के सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। दान पुण्य का पर्व मकर संक्रांति इस बार शनिवार और रविवार दोनों ही दिन मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति पर सुबह लोग पुण्यकाल में दानपुण्य करेंगे और शाम को मांगलिक कार्य आदि किए जाएंगे। वर्ष 2023 का पहला मांगलिक कार्य विवाह रविवार को होगा। मकर संक्रांति से सगाई आदि कार्यक्रम भी आरंभ हो जाएंगे। 14 जनवरी और 15 जनवरी के बाद विवाह आदि मांगलिक कार्य का बड़ा मुहूर्त 25 जनवरी को अनसूझ बसंत पंचमी के दिन होगा। शुभ लग्न बृहस्पतिवार को 26 जनवरी को होगा। आगामी कुछ दिनों तक यानि कि होलाष्टक तक काफी शुभ मुहूर्त होंगे। 27 फरवरी से होलाष्टक आरंभ होंगे। रंगों का पर्व होली 7 मार्च को मनाया जाएगा।
शुभ विवाह मुहूर्त
जनवरी - 27, 28, 30 और 31 जनवरी।
फरवरी - 1, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22 और 23 फरवरी।