फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

Thu, 12 Jan 2023 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
डी-84 गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर साजन उर्फ कल्लू का आतंक आखिरकार खत्म हो गया। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में साजन मारा गया। साजन उर्फ कल्लू पर 50 हजार का इनाम घोषित था। 



बताया गया कि कुख्यात साजन उर्फ कल्लू पर गंभीर अपराधों के 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा रोड पर पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारा गया।
विज्ञापन

3 of 11
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
उधर, जानकारी लगने पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

4 of 11
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया साजन उर्फ कल्लू इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा अपराधों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि वह गोली चलाने में माहिर था और उसने पुलिस पर भी कई बार गोली चलाई थी। बताया गया कि साजन उर्फ कल्लू का पूरे इलाके में आतंक था।  
विज्ञापन

6 of 11
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गंगानगर में सपा नेता के घर पड़ी डकैती मामले में आरोपी बदमाश साजन उर्फ कल्लू वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन

7 of 11
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
रोहटा से पिस्टल और इंचौली से चोरी की बाइक चला रहा था साजन 
पुलिस का कहना है कि रोहटा से चोरी हुई पिस्टल व मवाना से चोरी हुई बाइक भी आरोपी साजन उर्फ कल्लू से बरामद हुई है।

8 of 11
मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 16 नवंबर को गंगा नगर स्थित अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के मकान में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 

9 of 11
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुशील गुर्जर था, जिसे देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

10 of 11
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
वहीं उससे पूछताछ करने के बाद मेरठ पुलिस ने सुशील गुर्जर के अन्य दो साथियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया गया था कि एक बदमाश अब्दुल निवासी मोहल्ला सैनी नगर, खतौली मुजफ्फरनगर और दूसरा बदमाश जुबेर निवासी नानू सरधना, मेरठ के वाले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें