फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown update: निशुल्क राशन लेने को दुकानों पर लगीं लंबी कतारें, लाॅकडाउन के आठवें दिन बाजारों में फिर से उमड़ी भीड़

Wed, 01 Apr 2020 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन के दौरान मंगलवार को रात भर पुलिस प्रशासन तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों की तलाश करता रहा। वहीं आठवें दिन बुधवार सुबह बाजारों में फिर से काफी भीड़ दिखाई दी।

सुबह के समय राशन की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शासन के निर्देश पर विभिन्न जिलों में कोटेदार जरूरतमंदों को निशुल्क राशन बांट रहे हैं। जिसे लेकर सुबह से ही राशन लेने वालों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं सड़कों पर बिना काम निकलने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। आगे देखें वेस्ट यूपी में कैसा है आठवें दिन का माहौल:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ में प्रशासन द्वारा आज जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरित करने की घोषणा की गई थी। सुबह से ही राशन की दुकानों पर लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक बाजारों में बहुत कम लोग दिखाई दिए, जबकि शहर के कई क्षेत्रों में नौ बजे के बाद दुकानों पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची।

 
विज्ञापन

3 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कई इलाकों में राशन की दुकानों मेडिकल स्टोर्स पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत मशक्कत के बाद लोगों को घर भेजा। निजी राशन दुकानों पर राशन नहीं मिलने पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों में नाराजगी है जिसे लेकर लॉकडाउन टूटने का भी खतरा नजर आ रहा है।
 

4 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
आटे को लेकर मेरठ में अभी किल्लत बरकरार है। प्रशासन ने आटा मिल चलवाई हैं लेकिन सभी इलाकों में आटा पर्याप्त नहीं पहुंच रहा। उधर, कोरोना वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोगों की आज रिपोर्ट आएगी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस की चेन तोड़ने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।


 
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन के आठवें दिन मुजफ्फरनगर में राशन की दुकानों पर भीड़ लगी रही। हालांकि पुलिस का सर्किल फार्मूला यहां काफी कारगर साबित हो रहा है। लोग घेरे में खड़े होकर सामान लेते हैं और चले जाते हैं।
उधर, पुलिस ने तबलीगी जमात से आए लोगों की तलाश में रात भर अभियान चलाया। यहां जिले की विभिन्न मस्जिद और अन्य स्थानों पर रुके करीब डेढ़ सौ लोगों को क्वारंटीन किया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
बागपत में लाॅकडाउन के आठवें दिन सुबह छह बजे से ही कोटेदार जरूरतमंदों को निशुल्क राशन बांट रहे हैं। वहीं जिले के लोग अष्टमी का पूजन कर गयों को खाना खिला रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों के घर खाना भिजवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
बिजनौर में शासन के आदेश पर आज जरूरतमंद उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन बांटा गया। इन उपभोक्ताओं को 3 माह तक निशुल्क राशन मिलना है। जिले के धामपुर में एलआईयू ने मस्जिदों का निरीक्षण किया।

यहां कई मस्जिदों में जमात मिलने पर असंतोष जताया और उन्हें मस्जिद के भीतर ही आइसोलेट किया गया। वहीं पुलिस ने सड़कों पर लाॅकडाउन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अंतरराज्य सीमा पर भी बिजनौर पुलिस ने बैरियर लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें