फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मकरज निजामुद्दीन जलसे में शामिल हुए जमातियों को खोजकर ऐसे क्वारंटीन कर रही पुलिस, देखें तस्वीरें

Tue, 31 Mar 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के उन जमातियों को तलाशने में पुलिस के साथ साथ अब इंटेलिजेंस एजेंसियां भी लग गई हैं। पुलिस मकरज निजामुद्दीन में शामिल हुए ऐसे तमाम जमातियों की खोजकर क्वारंटीन कर रही है। आगे जानें आखिर क्यों देश विदेश के जमातियों को तलाश कर किया जा रहा है क्वारंटीन:-
विज्ञापन

2 of 5
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले दिनों आयोजित तब्लीगी जमात में अफगानिस्तान, म्यांमार, केन्या, सुडान और मलेशिया समेत कई देशों के जमाती शामिल हुए थे। जिसके बाद तकरीबन बीस से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें से छह की मौत हो गई। इसके बाद देश भर से इस धार्मिक जलसे में शामिल हुए जमातियों को लेकर खलबली मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
मंगलवार को शुरू हुई जमातियों की तलाश के बाद इंटेलिजेंस के इनपुट पर मेरठ में परतापुर पुलिस ने महाराष्ट्र, नेपाल और बिहार के 14 जमाती पकड़े। ये तीन मार्च से काशी गांव में रुके थे और अलग-अलग मस्जिदों में नमाज पढ़ा रहे थे।

जनता कर्फ्यू के बाद से एक मौलाना के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने इस सभी को पकड़कर मौलाना के मकान में ही क्वारंटीन कर दिया। ये सभी 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।
सरधना क्षेत्र की मोहल्ला आजाद नगर की मस्जिद में जो छह जमात के जमाती मिले हैं। वे इंडोनेशिया के रहने वाले हैं 

4 of 5
Coronavirus Case Nizamuddin Delhi - फोटो : amar ujala
शामली के कस्बा झिंझाना में त्रिपुरा से आई तब्लीगी जमात के 14 लोगों को दो मकानों में क्वारंटीन किया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर में रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह.शाम उनकी निगरानी कर रही है। मकानों के बाहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा कर लोगों को सतर्कता बरतने और लोगों से संपर्क न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
देवबंद के राज्जूपुर गांव में रह रहे इंडोनेशिया के 12 जमातियों को जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। बताया गया कि 21 मार्च से ये गांव में रह रहे थे। इनके अलावा 13 लोग साखन गांव से जांच के लिए लाए गए। ये सभी आसाम में रहकर मजदूरी करते थे। देवबंद के शहरी क्षेत्र में भी चार लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि दो भाग गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें