मेरठ लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
मुजफरनगर में तीसरे दिन पुलिस ने लॉकडाउन का कराया पूरा पालन। दूध, किराना, फल, सब्जी की दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक खुलीं। सब्जी मंडियों में पुलिस ने नागरिकों को नहीं जाने दिया। केवल सब्जी विक्रेता ही मंडी में पहुंचे। यहां तक कि पुलिस ने बाइक और कार भी सड़कों पर नहीं चलने दी। जिले में पहली बार लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन कराया गया।
जुमे की नमाज पर रहेगी प्रशासन की नजरें। प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है, ताकि सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। शहर काजी तनवीर आलम, दारुल उलूम और उलेमा ने भी घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है।
जिले में संदिग्ध चार मरीजों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव। जनपद में अभी तक राहत की बात है, कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में अब तक 19 सैंपल में से सभी निगेटिव आ चुके है। जनपद में सर्विलांस में अभी तक 99 लोगों का उपचार चल रहा है ।