फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown update west UP: होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले ही दिन बेहाल, पश्चिमी यूपी में ऐसा है चौथे दिन का हाल

Sat, 28 Mar 2020 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
देश भर में चल रहे लाॅकडाउन का आज चौथा दिन है। पश्चिमी यूपी में जहां लाॅकडाउन को लेकर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है, वहीं बाजारों से भीड़ छंटनी शुरू हो गई है। सब्जी मंडियों में खरीदार तो कम हुए लेकिन होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। अन्य जिलों में भी लोग घर सामान मंगाने के बजाय खुद राशन की दुकानों पर खड़े नजर आए। आगे जानिए कहां कैसा है हाल-
विज्ञापन

2 of 8
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह मेरठ शहर के कुछ स्थानों पर आटे की किल्लत होने के बाद पुलिस ने बंद पड़ी आटा चक्की को खुलवाकर लोगों को आटा बंटवाया। खैरनगर दवा मार्केट में काफी संख्या में लोग विभिन्न प्रकार की दवा लेने पहुंचे। प्रशासन लोगों को बराबर समझा रहा है कि दवाएं उनके घर पहुंचाई जाएंगी, लेकिन लोग फिर पर भी दवा का स्टाॅक करने में लगे हैं।

शहर में होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। जिला प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी के लिए तकरीबन 90 वार्ड में रिटेलर्स की सूची जारी की गई थी, लेकिन इनमें से कई नंबर पहुंच से बाहर रहे तो कई दुकानदारों ने स्टॉक खत्म होने की जानकारी देकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 8
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ देहात में सुबह-सुबह मुजफ्फरनगर में मजदूरी करने वाले एक दर्जन लोग पैदल अपने घरों को लौटते हुए क्षेत्र में रुके जहां प्रशासन ने उनके खाने की व्यवस्था की और उन्हें कुछ फल उपलब्ध कराए।

वहीं चौथे दिन पुलिस ने नियमों का पूरी तरह पालन करवाया और सरधना सब्जी मंडी में भीड़ एकत्र नहीं होने दी। मवाना में लोग अभी भी नहीं समझ रहे हैं। आज सुबह मवाना के बाजार में उमड़ी भीड़ सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लोग वहां से भाग गए।

4 of 8
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाने के बाद मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में बहुत कम संख्या में खरीदार पहुंचे। जिसके बाद सब्जियों और फलों के दाम गिरने शुरू हो गए हैं। उधर, कुछ मजदूर  5 किलो के गैस सिलिंडर लेकर गैस भरवाने के लिए मंडी में पहुंचे, लेकिन गैस नहीं मिलने पर निराश लौट गए।
विज्ञापन

5 of 8
lockdown - फोटो : amar ujala
बागपत में लाॅकडान के चौथे दिन भी दुकानें खुलते ही बाजारों में भीड़ रही। घरों में राशन होने के बावजूद लोग दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। जहां लोगों की लंबी कतारें लग गईं। सामान की होम डिलीवरी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर लॉकडाउन में सुबह छह से नौ बजे दुकानें खुलने पर पुलिस की सख्ती रही। बाइक और कार सवारों को बाजार नहीं जाने दिया। सब्जी मंडी में आम नागरिकों की एंट्री बंद रही। केवल सब्जी विक्रेता ही मंडी पहुंचे। चौराहों पर भी सख्ती रही। पुलिस ने कहीं भी भीड़ नहीं जुटने दी। नागरिक पैदल और साइकिलों पर निकले ।

 
विज्ञापन

7 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विदेश से लौटे 42 लोगों की निगरानी की जा रही है। ये लोग चीन, दुबई समेत अन्य देशों से लौटे हैं। वहीं दूरदर्शन पर रामायण शुरू होते ही लोग परिवार समेत टेलीविजन के सामने बैठे रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
बिजनौर में लाॅकडाउन के चौथे दिन भी जनता नियमों का पालन नहीं कर रही है। बाजारों में लोगों की आवाजाही लगी हुई है। होम डिलीवरी के बजाय लोग खुद बाजार में सामान लेने पहुंच रहे हैं। जबकि प्रशासन के अनुसार होम डिलीवरी का अतिरिक्त चार्ज नहीें लिया जाएगा। उधर डेयरी संचालकों के सामने चारे का संकट आ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें