फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: दूर-दराज से लौटे मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारंटीन केंद्र, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी

Mon, 30 Mar 2020 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
देश के विभिन्न राज्यों से लौट रहे दिहाड़ी मजदूरों को पलायन जारी है। हालांकि अब इसे रोकने के लिए प्रशासन ने शेल्टर व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। सहारनपुर मुजफरनगर मेरठ में प्रशासन ने बंद पड़े काॅलेज और स्कूलों को क्वारंटीन केंद्र बनाया है। जहां इन मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था है:-

शामली में बाॅर्डर पर सख्ती बढ़ाने के साथ ही बिना वजह निकले लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं सहारनपुर में अंबाला हाईवे पर एक डेरे में दूर दराज से आए मजदूरों ने शरण ली। हालांकि डेरे में यात्रियों की निगरानी की जा रही है। मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। डेरे में ठहरे हुए सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala meerut
देहरादून से मुजफरनगर पहुंचे बस्ती के निवासी पन्नेलााल,विजय और सुभाष ने बताया कि वे सभी वहां वाॅल पेंटिंग का कार्य करते हैं। लाॅकडाउन के दौरान काम बंद होने के बाद पैदल ही अपने घरों को पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
जिले के महावीर चैक पर बंद पड़ी दुकानों के बाहर आराम करते सीतापुर के श्रमिक ने बताया कि वे देहरादून से आए हैं। वहां टेलिकाॅम कंपनियों में भूमिगत केबल बिछाने का काम करते हैं। 
 

4 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
प्रशासन ने मीरापुर के बीआईटी इंस्टीट्यूट को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां वर्तमान में 83 लोग भर्ती हैं। स्वास्थ्य जांच से लेकर खाने पीने की व्यवस्था तक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
बुढ़ाना में मेरठ करनाल हाईवे पर पैदल और रेहड़ी पर परिजनों के साथ पानीपत से लौट रहे बदायूं के  परिवार जिन्हें अपने गांव सलेमपुर जाना है। यह परिवार चलते चलते थक चुका था लेकिन उनका कहना था कि साधन नहीं मिला तो पैदल ही घर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें