सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भी दूसरे दिन भी लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। शहर के कोर्ट रोड, अम्बाला रोड, दिल्ली रोड, देहरादून रोड के साथ ही सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह के समय दूध और ब्रेड की बिक्री हुईं। सभी मार्गों पर बैरियर लगाए गए और पुलिस तैनात रही। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर में होने वाला विशेष सैनिटाइजेशन अभियान बरसात के कारण स्थगित किया गया।