फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में याद आए पुराने शौक, घर में रहकर आप भी ऐसे बिताए समय, तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 07:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लॉकडाउन के कारण लोगों को घर पर ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में समय व्यतीत करने के लिए उन्होंने नए- नए उपाय अपनाए हैं। आप भी ऐसे बिताए समय...
विज्ञापन
1 of 9
घर पर ऐसे समय बिता रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण लोगों को घर पर ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में समय व्यतीत करने के लिए उन्होंने नए-नए उपाय अपनाए हैं। कोई पौधों के साथ समय बिता रहा है तो कोई पुराने कुकिंग कर टाइमपास कर रहा है। इस दौरान कई लोग म्यूजिक, डांस का भी सहारा ले रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
लोगों को याद आए पुराने शौक - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जिम, पार्क, मैदान व स्टेडियम सभी बंद है। एरोबिक्स और योग कक्षाएं भी नहीं हो रही। सबकुछ बंद होने के बाद भी ऑनलाइन सेहत की खुराक जारी है। महिलाएं और बच्चे ही क्या पुरुष भी अपने साथियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़कर एक साथ व्यायाम कर रहे हैं।  सुबह और शाम दोनो टाइम लोग एक दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जुड़ते हैं। उसके बाद अपना मनपसंद योग या जो भी व्यायाम करना हो वह करते हैं। फिटनेस गुरु भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपने शिष्यों को व्यायाम के सही तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
घर पर कर रहे योग - फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर निवासी अक्षत सक्सेना और रचित खट्टर जिम पार्टनर हैं। अक्षत ने बातया फिलहाल जिम तो नहीं जा पा रहे, लेकिन एक्सरसाइज जरूरी है। इसीलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही साथ मिलकर घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं।  सूरजकुंड निवासी तन्मय बताते हैं कि मैं रोजाना डेढ़ घंटे जिम में वर्कआउट करता था, लेकिन अब जिम नहीं जा पा रहा हूं। ऐसे में वीडियो कॉल के जरिये ही अपने जिम पार्टनर वंश के साथ जिम की कमी को पूरा कर घर पर ही वर्कआउट कर रहा हूं। यह एक नया और बेहतरीन अनुभव है।

4 of 9
घरों में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर योग क्लास
शास्त्री नगर निवासी निशा सक्सेना भी अपनी सहेलियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ही योग कक्षा का आनंद ले रही हैं। निशा योग संस्कृतिक समूह से जुड़ी हुई हैं। निशा कहती हैं रोजाना सुबह 5 बजे उठकर योग कक्षा जाते थे, लेकिन फिलहाल लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं जा पा रहे। योग जरूरत है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन शांत होता है। ऐसे में हम सभी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घर पर ही योग करते हैं। इसमें  पारुल मखीजा, सीमा सागर और सीता उनका साथ देतीं हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ऐसे समय बिताती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जिंदा हुए पुराने शौक
लॉकडाउन के कारण लोगों के पुराने शौक एक बार फिर से जी उठे हैं। न किसी को ऑफिस की झंझट है ना स्कूल जाने की टेंशन। ऐसे में बच्चे ही नहीं बल्कि महिलाएं और पुरुष भी घर पर रहकर अपने पुराने शौक को पूरे कर रहे हैं। कोई अपना समय किताब पढ़ने में निकाल रहा है तो कोई डांस करने, गेम खेलने में व्यतीत कर रहा है। लॉक डाउन से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन उन्हें अपने लिए जीने का भी वक्त मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
घर पर ऐसे समय बिताते - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर शरद जैन और डॉ. कीर्ति जैन की बेटी सुहानी को डांस के साथ-साथ गार्डिंग करने का भी शौक है। सुहानी कहती हैं रूटीन में तो कॉलेज होता है इसलिए टाइम नहीं दे पाते।
विज्ञापन

7 of 9
याद आए पुराने शौक - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उमंग मितल को संगीत से प्रेम है। हाल ही में उन्होंने वायलिन बजाना भी सीखा है। डॉक्टर उमंग मितल इस समय अपना पूरा वक्त वायलिन बजाने को दे रहे हैं।

8 of 9
घरों में ऐसे समय बिता रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
साकेत निवासी संगीता शर्मा को गार्डनिंग का शौक है। संगीता बताती हैं कि अब मौका मिला है कि खुद माली बनकर अपने गार्डन को पूरा समय दूं। सुहानी भी इन दिनों अपने बगीचे को पूरा टाइम दे रही है।
विज्ञापन

9 of 9
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नलिनी मित्तल बताती हैं कि 19 साल से वह चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। जब से जॉब में आई हूं तब से अपने लिए कभी टाइम नहीं मिल पाया। रविवार को थोड़ा वक्त मिल जाता है। लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ है तब से गार्डनिंग और कुकिंग को पूरा टाइम दे रही हूं। वहीं नलिनी के पति शहर के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें